Advertisement

Atlee के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री लेंगे साउथ के ये फेमस डायरेक्टर, तीन एक्टर्स के साथ बनाएंगे धांसू फिल्म, यहां जानें पूरा प्लान

साउथ के जाने माने फिल्ममेकर Atlee ने Jawan से बॉलीवुड में कदम रखा है. उनके बाद अब एक और फेमस डायरेक्टर का नाम सामने आया है जो जल्द ही अपनी पहली हिंदी फिल्म बनाने वाले हैं.

Latest News
Atlee के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री लेंगे साउथ के ये फेमस डायरेक्टर, तीन एक्टर्स के साथ बनाएंगे धांसू फिल्म, यहां जानें पूरा प्लान

Lokesh Kanagaraj

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा( Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म जवान (Jawan) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म के बाद अब खबर है कि साउथ के जाने माने डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagraj) भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं. उनकी इस फिल्म में एक दो नहीं तीन तीन धांसू एक्टर्स नजर आएंगे. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला. 

लोकेश कनगराज इस समय साउथ सुपरस्टार थलापति विजय स्टारर फिल्म लियो को लेकर बिजी चल रहे हैं. फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं. इसी बीच खबर है कि तमिल फिल्मों के फेमस डायरेक्टर लोकेश कनगराज अब निर्माता बनने की योजना बना रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एक करीबी सूत्र ने बताया कि लोकेश ने सभी इंडस्ट्री में फीचर फिल्में बनाने का मन बना लिया है.

सूत्र ने कहा कि लोकेश के पास देश भर से प्रस्ताव आ रहे हैं और वो अपने काम के क्षेत्र को बढ़ाना चाहते हैं. साथ ही कहा गया कि लोकेश एक हिंदी फिल्म के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करने का प्लान बना रहे और 2024 में वो अपना पहला प्रोडक्शन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jawan की सफलता के बाद Atlee बनाएंगे Salman-Hrithik संग अगली फिल्म? खुद डायरेक्टर ने बताया सच

होगी 3 हीरो वाली धांसू फिल्म?

पिंकविला के अनुसार लोकेश तमिल, तेलुगु और हिंदी के एक्टर के साथ 3-हीरो वाली फिल्म का भी विचार कर रहे हैं. हालांकि, अभी कास्टिंग को लेकर इससे ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की फिल्म में धमाकेदार होगा Sanjay Dutt का रोल, रोंगटे खड़े कर देगा एक्टर का फर्स्ट लुक, वीडियो वायरल

लोकेश कनगराज विक्रम, कैथी, कैथी 2 मास्टर जैसी धमाकेदार फिल्में बना चुके हैं. अब सबकी नजरें उनकी अपकमिंग फिल्म लियो पर टिकी है जो अक्टूबर में रिलीज होने वाली है. फिल्म में तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement