Advertisement

Actor Vikram Health Update: अब कैसी है साउथ के सुपरस्टार की हालत, सीने में दर्द के बाद हुए थे एडमिट

Vikram Health Update: साउथ के मशहूर एक्टर विक्रम (Actor Vikram) को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा है. हाल ही में कावेरी अस्पताल से एक्टर का मेडिकल बुलेटिन (Actor Vikram Medical Bulletin) जारी किया गया है.

Actor Vikram Health Update: अब कैसी है साउथ के सुपरस्टार की हालत, सीने में दर्द के बाद हुए थे एडमिट

Actor Vikram

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Vikram Health Update: अभिनेता विक्रम (Actor Vikram) को हार्ट में परेशानी की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की तरफ से एक्टर की मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी गई है. बुलेटिन में बताया गया है कि उन्हें एक्टर को हार्ट अटैक नहीं आया था. साउथ के दिग्गज कलाकार की हालत स्थिर बताई जा रही है. साउथ के दिग्गज एक्टर चेन्नई में अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan: I) के टीजर लॉन्च में हिस्सा लेने वाले थे. जिसे आज शाम 6 बजे रिलीज किया जाना था.

ये भी पढ़ें - Aishwarya Rai Look In Ponniyin Selvan: रानी नंदिनी के लुक में खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या, वायरल हुई पहली झलक

Vikram Medical Report

वक्र फ्रंट की बात करें तो विक्रम की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमें मणिरत्नम की बड़े बजट की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, कोबरा और निर्देशक पा रंजीत के साथ एक नई फिल्म शामिल है. एक्टर की कई फिल्में अभी प्रोडक्शन का हिस्सा हैं. उन्हें हाल ही में कार्तिक सुब्बाराज तरफ से डायरेक्ट की गई 'महान' में देखा गया था, जिसमें उनके बेटे एक्टर ध्रुव विक्रम लीड रोल में थे. फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया था.

उनकी आने वाली फिल्म 'कोबरा' 11 अगस्त को बड़े पर्दे रिलीज की जाएगी. इसे इमाइक्का नोडीगल फेम डायरेक्टर अजय ज्ञानमुथु ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के कलाकारों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान, श्रीनिधि शेट्टी, मिरनलिनी रवि, केएस रविकुमार और मिया जॉर्ज भी शामिल हैं. वहीं बात करें पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 की जिसमें, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, सरथ कुमार और तृषा जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म को 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement