Advertisement

 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई दिग्गज सिंगर कुमार सानू की एंट्री, देखिए अक्षरा-अभिमन्यु की संगीत सेरेमनी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो का हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है जिसमें Kumar Sanu की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल रही है.

Latest News
 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई दिग्गज सिंगर कुमार सानू की एंट्री, देखिए अक्षरा-अभिमन्यु की संगीत सेरेमनी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी सीरियल में एक मजेदार एंगल देखने को मिलने वाला है. शो में जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु शादी (Akshara-Abhimanyu Wedding) करने वाले हैं. मेकर्स ने शो का नए प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो में छोटे पर्दे पर मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) की एंट्री देखने को मिल रही है. इसके अलावा प्रोमो में संगीत सेरेमनी के दौरान अभिमन्यु अपनी होने वाली दुलहनिया को बड़ा सा सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं.

कुमार सानू मारेंगे एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में फैंस लंबे समय से कुछ धामाकेदार देखने का इंतजार कर रहे थे. अब इंतजार का समय खत्म हो गया है क्योंकि अब शो में अक्षरा और अभिमन्यु शादी करते नजर आएंगे. संगीत सेरेमनी में कुमार सानू को देखकर अक्षरा खुशी से झूम उठेंगी. अक्षरा संगीत सेरेमनी में अभिमन्यु को गाना भी डेडीकेट करेंगी. संगीत सेरेमनी में बात की जाए को कुमार सानू गानों से महफिल जमाते नजर आएंगे.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

ये भी पढ़ेंः अगर Alia Bhatt की जगह ये होतीं Ranbir Kapoor की दुल्हन, ऐसा होता लुक

ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt- Ranbir Kapoor Wedding से पहले नीतू कपूर ने शेयर किया बेहद प्यारा वीडियो, होने वाली बहू पर लुटाया प्यार

शो में दिखेगा बढ़िया ट्विस्ट

शो में खुशियों का माहौल नजर आने वाला है लेकिन अक्षरा की सौतेली बहन आरोही पहले की तरह खुशियों पर नजर लगाती दिखेगी. ऐसे में वह माहौल खराब करने के लिए  प्लानिंग-प्लॉटिंग करने वाली है. वो शादी को रोकने की कोशिश करती भी नजर आएगी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement