Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Year Ender 2021: साल 2021 के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो

श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी अपने इस गाने के चलते रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं.

Year Ender 2021: साल 2021 के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2021 खत्म होने को है. इस साल सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियोज देखने को मिले जो पूरे साल इंटरनेट पर छाए रहे. वहीं इन वीडियोज के चलते कई लोग इतने फेमस हो गए कि शायद ही अब कोई उन्हें पहचानने से इंकार करे. आइए देखें एक झलक-

'पावरी हो रई है'

 

साल की सबसे ज्यादा वायरल होने वाली वीडियो यही रही. 'पावरी हो रही है' हैशटेग साल भर इंटरनेट पर छाया रहा. वीडियो की शुरुआत में एक लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ नजर आती है. लड़की कहती है, 'ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पावरी हो रई है' यानी पार्टी हो रही है. महज 4 सेकंड की ये वीडियो इतनी वायरल हुई कि इंटरनेट पर हर दूसरे शख्स ने इसके कई मीम्स बना डाले. साथ ही वीडियो में दिखने वाली लड़की भी 'पावरी गर्ल' के नाम से खूब मशहूर हुई. 

'बस्पन का प्यार'

 

इस गाने को तो शायद ही कोई भूल पाए. वायरल वीडियो में एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने 'बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे' गाना गाता नजर आया. ये वीडियो इतना वारल हुआ कि हर किसी की जुबान पर चढ़ गया. गाने को छत्‍तीसगढ़ के सहदेव दिरदो ने गाया था. इतना ही नहीं सिंगर और कम्पोजर बादशाह ने भी सहदेव के इस गाने का एलबम बनाकर लांच किया.

'मानिके मगे हिते'

 

श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी अपने इस गाने के चलते रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं. इंटरनेट पर उनकी आवाज का जादू इस कदर छाया कि अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. योहानी डी सिल्वा का जो वीडियो वायरल हुआ, उसकी खास बात ये रही कि वो हिंदी भाषा में नहीं है बावजूद इसके लोगों ने लूप पर लगाकर इस गाने को सुना. गाने का म्यूजिक बेहद शानदार है. 

इंजेक्शन वाला बच्चा

 

साल के आखिरी महीनों में इस बच्चे ने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को लोटपोट कर दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा इंजेक्शन लगवाने से पहले काफी घबराया हुआ है. डॉक्टर और उसकी मां उसे समझाते हुए नजर आते हैं. इसके बाद जब उसे इंजेक्शन लगाया जाता है तो उसका रिऐक्शन कुछ ऐसा होता है कि कोई भी देखकर हंसी नहीं रोक पाएगा.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement