Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shehnaaz Gill के 'बोरिंग' डायलॉग पर फिर बन गया मजेदार गाना, आते ही हिट हुआ VIDEO

Shehnaaz Gill के एक पुराने डायलॉग पर Yashraj Mukhate ने फिर से एक धमाकेदार गाना बना डाला है.

Latest News
Shehnaaz Gill के 'बोरिंग' डायलॉग पर फिर बन गया मजेदार गाना, आते ही हिट हुआ VIDEO

यशराज मुखाते, शहनाज गिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि आए दिन वो किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं. शहनाज की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आते ही वायरल हो जाता है. हाल ही में शहनाज का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में को जाने-माने म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते (Yashraj Mukhate) ने बनाया है. यशराज ने वीडियो में शहनाज के एक डायलॉग पर पूरा गाना बना डाला है जिसमें शहनाज ने भी एपीयरेंस दी है. सना न ये डायलॉग बिग बॉस के दौरान बोला था.

यशराज का नया वीडियो

यशराज मुखाते ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जो कि बिग बॉस 13 में शहनाज के बोले गए एक फनी डॉयलॉग पर बना म्यूजिक वीडियो है. इस डायलॉग में शहनाज बीबी हाउस में बिस्तर पर चाय का कप लिए बैठी हैं और आरती सिंह के सामने बयां कर रही हैं कि दिन कितना बोरिंग है और घर के लोग कितने बोरिंग हैं. शहनाज बड़े ही क्यूट अंदाज में आरती से कह रही हैं कि किस तरह उन्हें लगता है कि किसी को उनकी फिक्र नहीं है. बस यशराज ने इसी पर एक मजेदार म्यूजिक वीडियो बना डाला है जिसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. यहां देखें यशराज का नया वीडियो-

 

 

वीडियो की खास बात

शहनाज के डायलॉग पर यशराज ने पहले भी वीडियो बनाया है जो काफी हिट हुआ था लेकिन इस बार की खास बात ये है कि यश के वीडियो में शहनाग गिल ने भी मजेदार एपीयरेंस दी है. वीडियो में शहनाज ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने पहन आ रही हैं. वहीं, यश के साथ उनकी फनी कैमिस्ट्री और डांस भी लोगो को खूब पसंद आ रहा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement