Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

KGF 2 की रिलीज से एक दिन पहले रिलीज हुआ नया गाना, देखें 'रॉकी भाई' का धांसू अंदाज

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म KGF 2 की रिलीज से पहले इस फिल्म का धमाकेदार गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है.

Latest News
KGF 2 की रिलीज से एक दिन पहले रिलीज हुआ नया गाना, देखें 'रॉकी भाई' का धांसू अंदाज

KGF 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF 2) फाइनली रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं, इसकी रिलीज से महज एक दिन पहले ही KGF 2 का एक धमाकेदार गाना रिलीज किया गया है. इस गाने में यश के किरदार यानी 'रॉकी भाई' का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है. इस गाने की वजह से फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है जिसका टाइटल 'सुल्तान' (Sulthan) रखा गया है. वही, यश के इस गाने को सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं.

रिलीज हुआ पहला गाना

KGF Chapter 2 का ये गाना फास्ट बीच पर है और अभी इसका सिर्फ लिरिकल वीडियो ही रिलीज किया गया है लेकिन इसके विजुअल में यश दमदार लुक्स में नजर आ रहे है. गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं जो फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं. सुपरस्टार यश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने से अपने कुछ लुक्स शेयर किए हैं जिन्हें फैंस की जमकर तारीफें मिल रही हैं. इस गाने को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है. यहां देखें केजीएफ 2 के इस धमाकेदार गाने का लिरिकल वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- दोस्त हों तो ऐसे... Rakhi Sawant को फ्रेंड्स ने गिफ्ट की लग्जरी BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

ये भी पढ़ें- Beast Movie के रिलीज होते ही थिएटर्स का हुआ ऐसा हाल, पब्लिक ने दे दिया रिव्यू

एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि केजीएफ 2 रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है. KGF 2 हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज हो रही है. फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधी शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगी. हालांकि, इस फिल्म को थालापति विजय की फिल्म Beast का सामना भी करना पड़ेगा.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement