Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

थप्पड़ मारने के बाद भी जिद पर अड़े रहे थे Will Smith, नहीं मानी थी Oscar कमेटी की यह बात

विल स्मिथ के खिलाफ ऑस्कर एकेडमी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद से विल लगातार सुर्खियों में हैं.

थप्पड़ मारने के बाद भी जिद पर अड़े रहे थे Will Smith, नहीं मानी थी Oscar कमेटी की यह बात

Will Slapped chris Rock at Oscar Event

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Oscar Awards 2022 थप्पड़ कांड की वजह से हमेशा याद किया जाएगा. कॉमेडियन Chris Rock के मजाक पर एक्टर Will Smith ने हाथ उठा दिया था. तुरंत इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. कुछ लोग विल के पक्ष में खड़े दिखे तो वहीं कुछ लोगों ने क्रिस का साथ दिया. इन सबके बीच एक और खबर यह भी है कि इस थप्पड़ वाले सीन के बाद विल को शो से जाने तक के लिए कह दिया गया था.

विल स्मिथ के खिलाफ ऑस्कर एकेडमी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिस तरह से ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था उसके बाद से वह लगातार विवाद में हैं. एकेडमी की तरफ से कहा गया था कि विल स्मिथ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जिसके बाद इस पूरे मामले में विल स्मिथ के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हो गई है. एकेडमी की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि इस घटना के बाद विल स्मिथ से कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहा गया था लेकिन विल स्मिथ ने ऐसा करने से मना कर दिया था.

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी को लेकर एक मजाक किया था. जिससे विल स्मिथ इतने नाराज हुए कि उन्होंने सबके सामने मंच पर पहुंचकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था. यही नहीं मंच से वापस लौटने के बाद उन्होंने क्रिस से चिल्लाते हुए कहा कि अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लो. हालांकि इस पूरे मामले में बाद में विल स्मिथ ने माफी मांगी थी. विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी माफी मांगी थी. उनका कहना था कि हिंसा की दुनिया में कोई जगह नहीं हो सकती है. इस घटना के बाद से लगातार विल स्मिथ चर्चा में बने हैं.

पत्नी की बीमारी मजाक से हुए थे नाराज

Will Smith ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा था कि किसी भी रूप में हिंसा की कोई जगह नहीं हो सकती है. एकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान मेरा व्यवहार ठीक नहीं था जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. मेरे काम का मजाक बनाना इस पेशे का हिस्सा है लेकिन जेडा की मेडिकल स्थिति पर मजाक मेरे लिए बर्दाश्त करने के लिए बहुत ज्यादा था. मैंने भावना में बहकर यह प्रतिक्रिया दी थी. मैं सार्वजनिक तौर पर क्रिस से मांफी मांगता हूं, मैं इसके लिए शर्मिंदा हूं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

 

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

ये भी पढ़ें:

1- गंभीर बीमारी Aphasia की वजह से फिल्मों का कहा बाय, अब पर्दे पर नहीं दिखेंगे यह मशहूर एक्टर 

2- कपिल शर्मा शो पर John Abraham का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं पसंद आइटम नंबर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement