Advertisement

गर्लफ्रेंड के साथ किचन में इंटिमेट हो रहे थे ये एक्टर, मां ने देखा

विल बताते हैं कि मुझे अब तक नहीं पता कि उस रात जो मैंने किया वह क्यों किया? आज तक मैं यही सोचता हूं कि उस वक्त मेरे दिमाग में क्या था?

गर्लफ्रेंड के साथ किचन में इंटिमेट हो रहे थे ये एक्टर, मां ने देखा

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्रैमी और ऑस्कर अवॉर्ड विनर, टीवी प्रोड्यूसर, एक्टर विल स्मिथ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वे दुनियाभर में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार्स में से एक हैं. 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विल इन दिनों अपनी किताब 'विल: द मैन इन ब्लैक' को लेकर चर्चा में हैं.

इस किताब में विल ने अपनी ज़िंदगी का एक ऐसा किस्सा बताया है जिसे लेकर वो आज तक शर्मिंदा हैं. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ इंटिमेट होते हुए देख लिया था. विल के मुताबिक उस वक्त वे 16 साल के थे और मेलानी पार्कर को डेट कर रहे थे.

मेलानी और विल की मुलाकात हाई स्कूल में हुई थी. विल उन्हें देखते ही प्यार में पड़ गए थे. एक रात दोनों साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे. इतने में उनकी मां किचन में आईं. विल बताते हैं कि मां हमेशा की तरह कॉफी बनाने के लिए किचन में आई थीं. उन्होंने लाइट ऑन की और उनके सामने था उनका सबसे बड़ा बेटा (विल) और उसकी गर्लफ्रेंड. एक टीनएजर के तौर पर किसी बाहरी चोट से ज्यादा दर्दनाक होता है मां के सामने ऐसी हालत में होना. हमें देखकर मां चुपचाप अपने कमरे में चली गईं.

विल बताते हैं कि मुझे अब तक नहीं पता कि उस रात जो मैंने किया वह क्यों किया. आज तक मैं यही सोचता हूं कि उस वक्त मेरे दिमाग में क्या था. इस किताब में शेयर किए सभी एक्सपीरियंस में से एक यही है जो अभी तक मुझे समझ नहीं आया कि मैंने ऐसा क्यों किया.

बता दें कि इस घटना के बाद भी विल और मेलानी डेट कर रहे थे. दोनों का ब्रेकअप तब हुआ जब विल को पता चला कि मेलानी उनके साथ धोखा कर रही हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement