एंटरटेनमेंट
Salman Khan Kumud Rane Relation: सलमान खान के परिवार की करीबी कुमुद राणे का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. जानें कौन थीं कुमुद राणे और सलमान, अर्पिता व सोहेल खान ने उन्हें कैसे दी श्रद्धांजलि. पूरी जानकारी यहां पढ़ें..
Who Was Kumud Rane: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का परिवार इन दिनों गहरे दुख से गुजर रहा है. खान परिवार की बेहद करीबी मित्र और प्रतिष्ठित एंटरप्रेन्योर कुमुद राणे का 9 जून, 2026 को मुंबई में निधन हो गया. वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर से खान परिवार के सदस्य पूरी तरह स्तब्ध हैं.
कुमुद राणे, सलमान खान के परिवार के के साथ एक गहरा भावनात्मक लगाव था. इस दुखद घड़ी में सलमान खान, उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और भाई सोहेल खान सहित पूरे परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. आज के इस लेख में हम जानेंगे कि कुमुद राणे कौन थीं और खान परिवार के साथ उनका क्या रिश्ता था.
कुमुद राणे केवल सलमान खान के परिवार की करीबी दोस्त नहीं थीं, बल्कि वे अपनी मेहनत और कौशल के दम पर एक सफल मुकाम पर थीं. वे दुबई स्थित 'रेन ब्यूटी बार' (Rain Beauty Bar) की फाउंडर थीं. वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें काफी सम्मान प्राप्त था. लेकिन प्रोफेशनल उपलब्धियों से कहीं अधिक, वे खान परिवार की एक ऐसी सदस्य जैसी थीं, जिनके साथ परिवार का सालों पुराना अटूट रिश्ता था.
कुमुद राणे को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा खान परिवार एक साथ खड़ा नजर आया. सलमान खान, जो हमेशा अपनों के लिए मजबूती से खड़े रहते हैं, इस दौरान काफी इमोशनल दिखे और उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे. अंतिम संस्कार में सलमा खान, हेलेन, सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण खान और अरहान खान, तथा अर्पिता खान शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई. सभी का चेहरा कुमुद के जाने के गम से मुरझाया हुआ था.
सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कुमुद राणे को अपनी 'बहन' जैसा बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- "आज मैंने अपनी एक प्यारी बहन को खो दिया है. उनकी जगह दुनिया में कोई नहीं ले सकता. कुमुद, कबीर और कुग्गी के लिए एक लाइफलाइन थीं. जीवन कभी-कभी कितना नाइंसाफ होता है कि मन में ईश्वर पर सवाल उठने लगते हैं. मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह जहां भी हों, शांत और खुश रहें. हम आपको बहुत याद करेंगे."

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी कुमुद राणे के साथ अपनी और अपने बच्चों की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- "डियरेस्ट कुमुद, हमारे साथ बिताया गया हर पल हम हमेशा याद रखेंगे. आपका प्यार, अपनापन और आपका मजाक करने का अंदाज बहुत याद आएगा. हमें पता है कि आप ऊपर से हम पर नजर बनाए रखेंगी. रेस्ट इन पीस, माई लव."
सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने भी कुमुद को याद करते हुए उन्हें खुशमिजाज और प्यार करने वाली महिला बताया. उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से