Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कौन हैं वो सलमान-शाहरुख की हीरोइन? जिन्हें मां ने बनाया था Miss World, आज विदेशों में भी मचा रहीं धमाल

महज 17 साल की उम्र में शुरू हुआ था इस एक्ट्रेस का सफर. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और हॉलीवुड में नाम कमाने तक, अभिनेत्री की जर्नी काफी प्रेरणादायक है. वो ग्लोबल स्टार कौन हैं, जानने के लिए पढ़ें यह लेख.

Latest News
कौन हैं वो सलमान-शाहरुख की हीरोइन? जिन्हें मां ने बनाया था Miss World, आज विदेशों में भी मचा रहीं धमाल

Image Credit: Social media

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी चमक बिखेरने वाली ये एक्ट्रेस आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. एक छोटे से शहर से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली इस अभिनेत्री की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. चलिए हम आपको बताते है कि आखिर कौन हैं ये ग्लोबल स्टार जो शाहरुख-सलमान संग हिट फिल्में करने के बाद विदेशों में भी अपने अभिनय का डंका बजा रही हैं. 

कौन है वो सलमान-शाहरुख की हीरोइन, कैसे शुरू हुआ उनका सफर?

हम यहां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं. अभिनेत्री का सफर तब शुरू हुआ जब वह महज 17 साल की थीं और अपनी स्कूली पढ़ाई में व्यस्त थीं. एक दिन उन्हें फेमिना मैगजीन से फोन आया कि उनका चयन 'मिस इंडिया' के नॉर्थ इंडिया राउंड के लिए हुआ है. शुरुआत में प्रियंका को लगा कि यह उनकी लोकप्रियता का परिणाम है, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी मां ने ही चुपचाप उनका आवेदन भेजा था. मां का वह एक छोटा सा प्रयास प्रियंका की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक कैसे पहुंची प्रियंका?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मां-बेटी दिल्ली पहुंचे, जहां प्रियंका ने देखा कि उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली अधिकांश लड़कियां पहले से ही मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री का अनुभव रखती थीं. अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने न केवल 'मिस इंडिया' का खिताब जीता, बल्कि साल 2000 में 'मिस वर्ल्ड' का ताज पहनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया.

बॉलीवुड में कदम और सफलता की उड़ान

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की ओर रुख किया. शुरुआत में उन्होंने छोटे रोल से संघर्ष किया, लेकिन 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'क्रिश' (2006) और 'डॉन' (2006) जैसी फिल्मों ने उनकी पहचान बनाई. साल 2008 में आई फिल्म 'फैशन' में मेघना माथुर का किरदार निभाकर उन्होंने इतिहास रच दिया. इसके बाद 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों ने उन्हें अभिनय की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra अपने बैग में क्या-क्या रखती हैं? पर्स में होगी यह 1 चीज आपने भी नहीं सोचा होगा

प्रियंका चोपड़ा कैसे बनीं ग्लोबल स्टार?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सिनेमा में धाक जमाने के बाद, हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने लगी. आज वह एक सफल अभिनेत्री के साथ-साथ निर्माता और बिजनेसवुमन भी हैं. जीरो से शुरुआत करके दुनिया की टॉप हस्तियों में शुमार होने तक, प्रियंका का सफर हर उस व्यक्ति के लिए एक बड़ी प्रेरणा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement