Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Mohsin Khan Engagement: कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर Tamanna? 'लव ऑफ लाइफ' से कैसे मिले थे 'ये रिश्ता..' फेम एक्टर

Who is Tamanna Engaged with Mohsin Khan: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर तमन्ना के साथ सगाई कर ली है. जानिए कैसे शुरू हुई थी इनकी खूबसूरत लव स्टोरी.

Latest News
Mohsin Khan Engagement: कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर Tamanna? 'लव ऑफ लाइफ' से कैसे मिले थे 'ये रिश्ता..' फेम एक्टर

Image Credit: Mohsin Instagram

Add DNA as a Preferred Source

Mohsin Khan Engagement: टेलीविजन इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय और मशहूर अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी के एक नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत कर दी है. पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चॉकलेटी बॉय मोहसिन खान ने 22 अगस्त को देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उनकी इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है और फैंस उनकी मंगेतर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं कि आखिर उनकी होने वाली पत्नी तमन्ना कौन हैं.   

सोशल मीडिया पर शेयर की ग्रैंड इंगेजमेंट की तस्वीरें

मोहसिन खान ने 22 अगस्त को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में एक्टर ब्लैक कलर के स्टाइलिश सूट-बूट में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन तमन्ना लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. एक तस्वीर में तमन्ना अपनी सगाई की खूबसूरत अंगूठी को फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही हैं, जो दोनों की खुशी को साफ बयां कर रही है.

कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना?

मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना को लेकर फिलहाल बहुत ज्यादा सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, वह नॉन-इंडस्ट्री बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं और दोनों ने अपने इस रिश्ते को काफी समय तक मीडिया की नजरों से दूर रखा था. तमन्ना का इंस्टाग्राम हैंडल @tammerrrrz है, जिसके बायो में उन्होंने लिखा है, "सारी तारीफ उस सबसे ऊंचे (ईश्वर) के लिए है." हालांकि अभिनेता ने अभी तक उनके प्रोफेशन या पहली मुलाकात की पूरी डिटेल साझा नहीं की है, लेकिन उनकी इंगेजमेंट की इन खुशनुमा तस्वीरों ने उनके चाहने वालों का दिल जरूर जीत लिया है.

पहली मुलाकात और लव स्टोरी 

अपनी लेडी-लव के लिए एक बेहद प्यारा नोट लिखते हुए मोहसिन ने अपनी दिल की बात बयां की. उन्होंने लिखा कि भगवान ने उनके लिए एक ऐसी समझदार, हंसमुख और खूबसूरत लड़की पहले ही तय कर दी थी जो हमेशा उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आई है.
एक्टर ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना का हाथ थामा और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया, तभी उन्हें अहसास हो गया था कि उनके दिल को अपना सही ठिकाना मिल गया है. दोनों अब प्यार, अटूट दोस्ती और जीवन भर की सुनहरी यादों के साथ एक नए बंधन में बंधने जा रहे हैं. अपनी इस खुशी को बयां करते हुए मोहसिन ने शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-ज़ारा' का मशहूर डायलॉग लिखकर अपने प्यार का इजहार किया. उन्होंने कहा, "तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फिल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार- 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'."
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement