Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 20 में होगी 'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले रैपर की एंट्री? जानिए क्यों चर्चा में आए Santy Sharma

Bigg Boss 20 Update: 'बिग बॉस 20' में 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर निशाना साधने वाले रैपर सेंटी शर्मा की एंट्री की चर्चा तेज है. जानें कौन हैं सेंटी शर्मा और क्यों वे शो के लिए चर्चा में हैं.

Latest News
Bigg Boss 20 में होगी 'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले रैपर की एंट्री? जानिए क्यों चर्चा में आए Santy Sharma

Image Credit: Instagram

Add DNA as a Preferred Source

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. हर बार की तरह इस बार भी प्रतिभागियों के नामों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, और इस सूची में एक नया और चौंकाने वाला नाम जुड़ा है और वह है- रैपर सेंटी शर्मा का नाम. चलिए जानते हैं कि ये कौन हैं. 

क्या सलमान खान के शो में दिखेंगे सेंटी शर्मा?

मीडिया रिपोर्ट्स और ऑनलाइन कम्युनिटीज में चल रही चर्चाओं के अनुसार, शो के मेकर्स नए सीजन के लिए कुछ चर्चित हस्तियों से संपर्क कर रहे हैं. इस लिस्ट में रैपर सेंटी शर्मा का नाम तेजी से उभर कर सामने आया है. हालांकि, मेकर्स या सेंटी शर्मा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फैंस उन्हें 'बिग बॉस' के घर में देखने के लिए उत्सुक हैं.

शूटिंग और शो की तैयारियां

सूत्रों के अनुसार, 'बिग बॉस 20' की तैयारियां जोरों पर हैं. सलमान खान के 21 सितंबर से शूटिंग शुरू करने की संभावना जताई जा रही है. मेकर्स इस बार शो में कुछ पुराने और लोकप्रिय चेहरों के साथ-साथ नए इंटरनेट सेंसेशंस को भी मौका दे सकते हैं. सेंटी शर्मा के अलावा फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, उर्फी जावेद और जन्नत जुबैर जैसे नामों की चर्चा भी तेज है.

क्यों सुर्खियों में आए सेंटी शर्मा?

रैपर सेंटी शर्मा तब चर्चा में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर कड़े शब्दों में अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा था कि आज के दौर में लोग बिना सोचे-समझे किसी भी ट्रेंड का हिस्सा बन जाते हैं. उन्होंने इस पार्टी को एक 'इंटरनेट ड्रामा' करार दिया था और युवाओं को सलाह दी थी कि किसी भी आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके पीछे के उद्देश्यों को जरूर समझें. सेंटी के इस बेबाक अंदाज ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया पर एक बड़ी पहचान दिला दी.

सेंटी शर्मा कौन हैं?

सेंटी शर्मा एक प्रतिभाशाली रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं. उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है. उन्होंने संगीत के जरिए न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया है, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी तीखी राय रखने के लिए वे जाने जाते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement