Advertisement

जब शराब पीकर पार्टी में शाहरुख खान को छेड़ने लगीं Swara Bhaskar, जानें फिर क्या हुआ?

Swara Bhaskar ने शाहरुख खान से जुड़े इस किस्से के बारे में खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था.

Latest News
जब शराब पीकर पार्टी में शाहरुख खान को छेड़ने लगीं Swara Bhaskar, जानें फिर क्या हुआ?

swara bhaskar, shahrukh khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भासकर (Swara Bhaskar) 09 अप्रैल 2022 को अपना 34वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी. स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों के साथ-साथ कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ा एक खुलासा करते हुए फैंस को चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि किस तरह वो एक बार पार्टी में शराब के नशे में इतनी डूब गई थीं कि वो शाहरुख खान के साथ सबके सामने फ्लर्ट करने लगी थीं. वहीं, स्वरा ने ये भी बताया था कि उनके इस कारनामे पर शाहरुख खान का क्या रिएक्शन था.

खुद बताया था किस्सा

स्वरा भास्कर ने बताया था कि उनकी इस हरकत पर शाहरुख बहुत परेशान हो गए थे लेकिन उन्होंने फिर भी एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया था. एबीपी के मुताबिक स्वरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो एक बर्थडे पार्टी में क्रॉप टॉप पहनकर गई थीं क्योंकि उस वक्त वह पतली थीं. उन्होंने बताया कि पार्टी में उन्होंने ज्यादा पी ली थी और शाहरुख खान को खूब छेड़ा था. स्वरा ने आगे कहा, लेकिन किंग खान मेरी हरकतों को बर्दाश्त करते रहे. मैंने उन्हें इतना तंग किया फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा. स्वरा ने बताया कि वो शाहरुख के इस रिएक्शन से बाद में काफी इंप्रेस हुई थीं.

ये भी पढ़ें- Sonu Sood ने फिर जीता फैंस का दिल, फ्लाइट में एक बूढ़े व्यक्ति के लिए छोड़ दी बिजनेस क्लास सीट

ये भी पढ़ें-  Katrina Kaif की बिकीनी फोटोज पर ससुर जी ने दिया रिएक्शन, देखकर इंप्रेस हुए फैंस

स्वरा की हिट फिल्में

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं उन्होंने इंडस्ट्री नें एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उनकी सबसे सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्ट में 'वीरे दी वेडिंग', 'रांझणा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'तनु वेड्स मनु' गिनी जाती हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement