Advertisement

जब बोनी कपूर ने पहली पत्नी से कहा- मैं Sridevi से प्यार करता हूं, जानें- क्या था परिवार का रिएक्शन

Boney Kapoor ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी के सामने Sridevi संग रिश्ते का सच खुलकर बयां किया था.

Latest News
जब बोनी कपूर ने पहली पत्नी से कहा- मैं Sridevi से प्यार करता हूं, जानें- क्या था परिवार का रिएक्शन

Boney Kapoor, sridevi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बोनी कपूर (Boney Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरीज में गिनी जाती है. दोनों का रिश्ता जितना खूबसूरत था उतना ही मुश्किलों भरा भी रहा लेकिन बोनी और श्रीदेवी दोनों ही कभी रिश्ते को सबके सामने कबूल करने से पीछे नहीं हटे. बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि किस तरह उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी (Mona Shourie) के सामने श्रीदेवी के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार कर दिया था. इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है जब बोनी और श्रीदेवी को लेकर परिवार को पता चला तो सभी का क्या रिएक्शन था.

परिवार का रिएक्शन

बोनी कपूर शादीशुदा होने के बाद भी खुद को श्रीदेवी के प्यार में पड़ने से नहीं रोक पाए. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि 'मैंने अपनी एक्स वाइफ के सामने कबूल किया था कि मुझे श्रीदेवी से प्यार हो गया है और मैं खुद को रोक नहीं पा रहा हूं'. बताया जाता है कि इसके बार कपूर परिवार में हलचल मच गई थी. लंबे समय तक मोना और अर्जुन कपूर से श्रीदेवी का रिश्ता सामान्य नहीं हो सका. इसके अलावा बोनी कपूर की मां और भाई अनिल कपूर भी इस शादी से नाखुश थे.

ये भी पढ़ें- Sridevi Death Anniversary: क्या हुआ था दुबई के कमरा नंबर 2201 में? बोनी कपूर ने बताई आखिरी रात की दर्दनाक कहानी

ये भी पढ़ें- सारा अली खान संग चैट करता था Sukesh Chandrashekhar, जाह्नवी कपूर को दिया महंगा तोहफा?

प्यार में पड़ गए बोनी कपूर

बोनी कपूर ने श्रीदेवी को फिल्म 'सोलवां सावन' में देखा था और इसके बाद से ही उन्हें अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में कास्ट करने का फैसला कर लिया था. उस दौर में श्रीदेवी के करियर को उनकी मां हैंडल करती थीं और बोनी कपूर श्रीदेवी को इंप्रेस करना चाहते थे. यही कारण था कि उन्होंने श्रीदेवी को 11 लाख रुपए फीस के तौर पर देने का फैसला किया था. श्रीदेवी संग अपने रिश्ते के बारे में बोनी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म 'मिस्टर इंडिया' शूट के दौरान बोनी ने श्रीदेवी को स्पेशल फील करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement