Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जब Bobby Deol ने लिया था रूसी आर्मी से पंगा, Russia- Ukraine War के बीच वायरल हुई क्लिप

Russia Ukraine War के बीच अभिनेता Bobby Deol की एक दिलचस्प क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Latest News
जब Bobby Deol ने लिया था रूसी आर्मी से पंगा, Russia- Ukraine War के बीच वायरल हुई क्लिप

Bobby Deol, Russian Army, Russia Ukrain War

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध (Russia- Ukraine War) दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी राय जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इस दौरान हाल ही में इंटरनेट पर बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) की एक क्लिप ने जबरदस्त हलचल मचाई हुई है. इस वायरल हो रही क्लिप में बॉबी रूस की आर्मी (Russian Army) से पंगा लेते दिखाई दे रहे हैं. इस क्लिप को शेयर करते हुए कई लोग दिलचस्प पोस्ट भी करते नजर आ रहे हैं.

वायरल हुई क्लिप

दरअसल, वायरल हो रही ये क्लिप बॉबी देओल की एक फिल्म से जुड़ी है. जिसमें बॉबी देओल एक ट्रेन के दरवाजे पर नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक रिमोट कंट्रोल है. इस रिमोट के जरिए बॉबी रूसी आर्मी से भरी एक ट्रेन की खिड़की पर कुछ शरारत करते दिख रहे हैं. मालूम होता है कि वो ट्रेन की खिड़की पर एक लेयर बनाकर वहां पर प्रोजेक्टर के जरिए कोई क्लिप चला रहे हैं जिससे कि खिड़की के बाहर क्या चल रहा है सैनिकों को पता न चल सके. यहां देखें वायरल हो रहा बॉबी देओल का ये वीडियो-

 

 

 

ये भी पढ़ें- Ukraine में फंसे भारतीयों की मदद के लिए Sonu Sood ने सरकार से की अपील

ये भी पढ़ें- ऐसी क्या बात थी कि रोज 3 घंटे मेकअप रूम में ही बिता देते थे Bobby Deol

लोगों ने किए दिलचस्प पोस्ट

बता दें कि बॉबी देओल की यह क्लिप फिल्म 'प्लेयर' की है. यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें वह अकेले रूसी जवानों का खात्मा कर देते हैं. वहीं, हाल ही में ये क्लिप शेयर करते हुए कई लोग ट्विटर पर मजेदार कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'यह उस जमाने का वीडियो है, जब भगवान बॉबी ने अकेले रूसी आर्मी को हैंडल किया था'. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'हमेशा ही हर चीज के लिए बॉबी देओल की एक क्लिप होती है और लेटेस्ट मुद्दों पर यह सटीक भी बैठती है'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement