Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जब 6 साल के इस हीरो ने किया Juhi Chawla को प्रपोज, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Juhi Chawla ने एक जाने-माने बॉलीवुड एक्टर के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया है.

जब 6 साल के इस हीरो ने किया Juhi Chawla को प्रपोज, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

जूही चावला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के साथ अकसर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में जूही अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट में उस हीरो के बारे में बताया है जिसनें उन्हें 6 साल की उम्र में प्रपोज किया था. जूही ने इस हीरो को अपना सबसे छोटा Suitor कह दिया है.

बचपन की फोटो

जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अभिनेता इमरान खान को खास अंदाज में विश किया है. इमरान ने 13 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है. इस खास मौके पर जूही ने इमरान के बचपन की फोटो शेयर की है और इसके साथ ही पुराने दौर का एक किस्सा भी सुनाया है. इमरान खान के लिए शेयर किया गया जूही का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां देखें जूहू का ये पोस्ट-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

 

सबसे छोटा Suitor

जूही चावला ने अपने पोस्ट में लिखा- 'इमरान खान ने मुझे तब प्रपोज किया था जब वो 6 साल का था. हीरे की पहचान तब से है उसमें. हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे छोटे सूटर को. तुम्हारे लिए 100 पेड़ इमरान'. जूहा चावला के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की जमकर प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उनके इस किस्से को सुनकर हैरान है. कई लोगों को ये काफी मजेदार लगा है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement