Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Shilpa Shetty का असली नाम क्या है? जानिए डेब्यू फिल्म से लेकर बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' बनने तक का अनसुना सफर

Shilpa Shetty Life Facts: शिल्पा शेट्टी के करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है. उन्होंने काभी संघर्षों का सामना कर अपनी मेहनत से बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' तक का सफर तय किया है. आज शिल्पा एक ग्लोबल आइकॉन के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

Latest News
Shilpa Shetty का असली नाम क्या है? जानिए डेब्यू फिल्म से लेकर बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' बनने तक का अनसुना सफर

Image Credit: Instagram

Add DNA as a Preferred Source

What is Shilpa Shetty Real Name: बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन', शानदार टीवी स्टार और सफल बिजनेसवुमन शिल्पा शेट्टी आज मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं. लेकिन, उनका यह सफर हमेशा आसान नहीं था. एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं और कई प्रोड्यूसर्स ने उन्हें बीच में ही फिल्मों से बाहर कर दिया था. हार मानने के बजाय, उन्होंने अपनी अटूट मेहनत से एक ऐसी पहचान बनाई जो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है.

शिल्पा शेट्टी का असली नाम क्या है?

8 जून 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मीं शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह अपने पिता के काम में हाथ बंटा रही थीं, तब एक फैशन शो के दौरान ली गई उनकी कुछ तस्वीरों ने उनके लिए मॉडलिंग की दुनिया के दरवाजे खोल दिए. मॉडलिंग में मिली अपार सफलता के बाद ही उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे.

शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म कौन सी है?

शिल्पा ने 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की. इसके बाद उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'छोटे सरकार' और 'परदेसी बाबू' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. हालांकि, उनके करियर का एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें लगातार निराशा मिली. कई बार फिल्मों के लिए चुने जाने के बावजूद उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया, जिसने उन्हें अंदर से परेशान जरूर किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

कामयाबी का नया मोड़

साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसके बाद 'रिश्ते', 'फिर मिलेंगे' और 'लाइफ इन ए... मेट्रो' जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया कि वे एक मंझी हुई कलाकार हैं. विशेष रूप से 'फिर मिलेंगे' में एक एचआईवी पीड़ित महिला का किरदार निभाकर उन्होंने अभिनय की नई ऊंचाइयों को छुआ.

कैसे बनीं ग्लोबल स्टार और फिटनेस आइकॉन?

शिल्पा की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. ब्रिटेन के रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' में भाग लेकर और वहां नस्लीय टिप्पणियों का सामना करने के बावजूद विजेता बनकर उन्होंने दुनिया भर में अपनी धाक जमाई. आज वह फिटनेस की पर्याय बन चुकी हैं. योग और स्वास्थ्य के प्रति उनकी लगन ने उन्हें लाखों लोगों का रोल मॉडल बनाया है. सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें 'चैंपियंस ऑफ चेंज' और डॉक्टरेट जैसी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement