एंटरटेनमेंट
Akshay Kumar Raveena Tandon Top 5 Movies: 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की वापसी चर्चा में है. आइए, उनकी उन 5 फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनमें उनकी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता.
.1996 में 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय-रवीना की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा
.1997 में आई 'दावा' अक्षय और रवीना के प्रशंसकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं थी
.फिल्म 'बारूद' ने तो अक्षय-रवीना का यादगार प्रोजेक्ट बना दिया
.मधुर भंडारकर की 'आन' में भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन का जबरदस्त रोल रहा
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी 90 के दशक की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. अब 'वेलकम टू द जंगल' के माध्यम से यह लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. फैंस इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिसके चलते उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्मों की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. आइए जानते हैं अक्षय कुमार और रवीना टंडन की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरा था.
एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय और रवीना की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा. 1996 में रिलीज हुई इस थ्रिलर फिल्म में रेखा का भी एक महत्वपूर्ण किरदार था, जिसने कहानी में जान डाल दी थी.

सुनील अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'दावा' अक्षय और रवीना के प्रशंसकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं थी. इस फिल्म की कहानी और मधुर गीतों ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी.
ये भी पढ़ें- 'सच कहूं तो.. मुझे', 1.8 करोड़ फीस पर Akshay Kumar ने किया खुलासा, बताया- वेलकम टू द जंगल के लिए कितनी वसूली रकम?
1998 में आई फिल्म 'बारूद' में अक्षय-रवीना के साथ अमरीश पुरी और राखी गुलजार जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म के संवाद और सितारों की केमिस्ट्री ने इसे एक यादगार प्रोजेक्ट बना दिया.
मधुर भंडारकर की यह फिल्म अक्षय और रवीना की जोड़ी को एक अलग अंदाज में लेकर आई थी. साल 2004 में आई यह मल्टी-स्टारर फिल्म अपनी दमदार पटकथा के लिए दर्शकों के बीच आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है.
ये भी पढ़ें-Akshay Kumar- रवीना से ऋतिक- अमीषा तक, बॉलीवुड की इन जोड़ियों का रोमांस फिर देखना चाहेंगे फैंस
राजीव राय द्वारा निर्देशित 'मोहरा' अक्षय-रवीना की केमिस्ट्री का सबसे बेहतरीन उदाहरण है. यह फिल्म आज भी अपने गानों और जबरदस्त एक्शन के लिए जानी जाती है. यह बड़ी हिट के साथ पर्दे पर खूब धमाल मचाई थी. साथ ही, मोहरा बॉलीवुड की एक आइकॉनिक और कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से