Advertisement

Vivek Oberoi ने ज्वाइन कर ली 'इंडियन पुलिस फोर्स', हाथ में राइफल लिए वायरल हुई धांसू Photo

Vivek Oberoi ने जैसे ही अपना सुपरकॉप लुक शेयर किया वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक पर क्रेजी होते नजर आए.

Latest News
Vivek Oberoi ने ज्वाइन कर ली 'इंडियन पुलिस फोर्स', हाथ में राइफल लिए वायरल हुई धांसू Photo

विवेक ओबेरॉय

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के फैंस बीते काफी दिनों से उनके किसी धांसू प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब उन्होंने अपने फैंस के इस इंतजार का धमाकेदार फल दिया है. विवेक ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' ज्वाइन कर ली है... असल में वो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप यूनिवर्स (Cop Universe) का हिस्सा बने हैं और उन्होंने सुपरकॉप (Supercop) के तौर पर अपना फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है. विवेक ओबेरॉय के आने वाले प्रोजेक्ट से उनका ये नया और जानदार लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

वायरल हुआ फर्स्ट लुक

विवेक ओबेरॉय ने रोहित शेट्टी के आने वाले ओटीटी प्रोजेक्ट से अपना पहला लुक शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक यूनिफॉर्म पहने हाथ में राइफल लिए और काला चश्मा लगाए किसी मिशन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में विवेक के पीछे बुलेट प्रूफ गाड़ी भी दिखाई दे रही है. उनके इस लुक से जाहिर है कि ये रोहित का ये आने वाला प्रोजेक्ट धमाल मचाने वाला है. यहां देखें विवेक ओबेरॉय का सुपरकॉप लुक-

 

 

ये भी पढ़ें- पहली पुलिसवाली बनीं Shilpa Shetty, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से पहला लुक OUT

ये भी पढ़ें- KGF Chapter 2 Box Office: पीछे छूटे रजनीकांत, 1,000 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी यश की केजीएफ-2

पूरी तरह चार्ज

विवेक ओबेरॉय ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से अपना पहला लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'बेहतरीन सेना 'इंडियन पुलिस फोर्स' को ज्वाइन करने और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में सुपरकॉप बनने के लिए पूरी तरह चार्ज हूं. शुक्रिया भाई #RohitShetty इस शानदार रोल को लेकर मुझ पर भरोसा करने के लिए'. बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी का सुपरकॉप लुक भी रिवील हो चुका है जिसे भी फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement