Advertisement

Holi पर विवेक अग्निहोत्री को मिला खास तोहफा, 100 करोड़ क्लब में पहुंची The Kashmir Files

Vivek Agnihotri की फिल्म The Kashmir Files की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट किसी होली तोहफे से कम नहीं है.

Latest News
Holi पर विवेक अग्निहोत्री को मिला खास तोहफा, 100 करोड़ क्लब में पहुंची The Kashmir Files

Poster: The kashmir files

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कश्मीरी पंडितों का दर्द पर्दे पर उतारने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को चारों तरफ जमकर चर्चाएं मिल रही हैं. इस फिल्म को देखकर निकल रहे दर्शक अपने आंसुओं से शानदार रिव्यूज दे रहे हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखकर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की तारीफें कर चुके हैं. लोगों के दिलों को छू रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने महामारी के बाद रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स पहले ही तोड़ दिए थे और अब ये 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है.

विवेक अग्निहोत्री ने दी गुड न्यूज

विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कश्मीर फाइल्स ने 7 दिन में ही कुल 106.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यानी की पहले हफ्ते में ही ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो फिल्म का पब्लिक की तारीफें और त्योहार वाले वीकेंड का फायदा मिला है. वहीं, विवेक के पोस्ट पर कई फैंस ने लिखा है कि ये फिल्म सिर्फ 100 नहीं बल्कि 400-500 करोड़ रुपये की कमाई करेगी.

 

 

ये भी पढ़ें- Netflix: अब दोस्त के अकाउंट से फ्री में नहीं देख पाएंगे फिल्में? जानें- क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली 'Y' सिक्योरिटी, CRPF की टीम करेगी सुरक्षा!

अब तक की रिपोर्ट

बता दें कि ये फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने अगले दो दिन 15- 15 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था. एक ओर जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं, तो वहीं कई सितारे चुप्पी साधे रहने की वजह से ट्रोल भी हो रहे हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement