एंटरटेनमेंट
Virat Kohli and Anushka Sharma Romantic Photo: क्रिकेटर विराट कोहली ने लंदन से अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस और सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है. विरुष्का की इस प्यारी झलक पर सबकी नजरें टिकी हैं.
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में एक साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में, इस कपल ने अपने फैंस को एक खूबसूरत तस्वीर का तोहफा दिया है, जो उनकी निजी जिंदगी की एक प्यारी सी झलक दिखा रही है. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की, जिसमें वह अनुष्का शर्मा के चेहरे के करीब आकर कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक फोटो को आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स और लाखों फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी वामिका का जन्म 11 जुलाई 2021 को हुआ था. वहीं, बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली पहनते हैं इतने करोड़ रुपये की अंगूठी, अनुष्का शर्मा ने दिया था गिफ्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की है. आखिरी बार वह शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' (2018) में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जबकि फिल्म 'कला' (2022) में उनका एक दमदार कैमियो देखने को मिला था.
विराट कोहली के करियर अपडेट की बात करें तो उन्होंने मई 2025 में भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. यह फैसला टीम इंडिया के आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत से ठीक पहले लिया गया था.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.