Advertisement

1 साल की हुई Virat-Anushka की लाडली Vamika, मामा ने शेयर कीं अनदेखी Photos

Virat Kohli और Anushka Sharma की बेटी Vamika को फर्स्ट Birthday पर सोशल मीडिया पर विशेज मिल रही हैं.

1 साल की हुई Virat-Anushka की लाडली Vamika, मामा ने शेयर कीं अनदेखी Photos

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, वामिका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की प्यारी बेटी वामिका (Vamika) एक साल की हो गई हैं. इस मौके पर हर कोई नन्हीं वामिका फर्स्ट बर्थडे के सेलीब्रेशन के बारे में जानना चाहता है. वहीं, वामिका को अपने स्पेशल डे पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर बर्थडे विश मिल रही हैं. वहीं, इस बीच वामिका को फर्स्ट बर्थडे (First Birthday) पर मामा कर्णेश शर्मा की भी खास विश मिली है. कर्णेश ने वामिका की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही भांजी को बेहद प्यार भरा बर्थडे मैसेज भी दिया है. मामा कर्णेश का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शेयर कीं प्यारी फोटोज

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा अपनी भांजी से बेहद प्यार करते हैं और उन्होंने वामिका के पहले जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वामिका की प्यारी फोटोज के लिए उनके लिए बर्थडे विश लिखी है. कर्णेश ने वामिका की अनदेखी फोटोज का कोलाज बनाया है. इस कोलाज में दिख रही फोटोज में नन्ही वामिका कभी अनुष्का के साथ तो कभी विराट की गोद में दिखाई दे रही हैं. यहां देखें भांजी के लिए की कर्णेश की खास इंस्टा स्टोरी- 

ये भी पढ़ें- VIDEO: Urfi Javed ने टी-शर्ट पर क्यों लिखवाया 'जावेद अख्तर की पोती नहीं'?

 

वामिका

 

मामा का बर्थडे मैसेज

फोटोज के साथ बर्थडे मैसेज में कर्णेश ने लिखा- 'तुम्हें बढ़ना मुबारक हो बच्ची. बेस्ट पेरेंट्स को ऐसी ही कई और यादें मिलें'. अपने इस मैसेज में कई इमोजी के साथ-साथ कर्णेश ने अनुष्का और विराट के इंस्टा अकाउंट्स को टैग भी किया है. बता दें कि वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 में हुआ था. हालांकि, अभी तक अनुष्का-विराट ने अपने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, वो मीडिया से भी अपनी बेटी को दूर रखते हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement