Advertisement

Vikrant Massey ने वैलेंटाइन डे पर घर बैठे गर्लफ्रेंड से कर ली शादी ?

सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल ठाकुर की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें दोनों पूजा के लिए साथ बैठे दिख रहे हैं.

Vikrant Massey ने वैलेंटाइन डे पर घर बैठे गर्लफ्रेंड से कर ली शादी ?

Vikrant Wedding what is the truth

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंजी: Mirzapur वेब सीरीज वाले बबलू भैया यानी कि Vikrant Massey ने अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर से शादी कर ली है. ऐसा इस वक्त सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है. खबरें चल रही हैं कि इन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की है. यह शादी वैलेंटाइन डे के मौके पर हुई. इस सीक्रेट वेडिंग में केवल इन दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे लेकिन सच क्या है? इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा.

वायरल हो रही है पुरानी तस्वीर

सोशल मीडिया पर विक्रांत और शीतल ठाकुर की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें दोनों पूजा के लिए साथ बैठे दिख रहे हैं. इनके साथ विक्रांत की मां भी हैं. बस इसी तस्वीर को देखकर लोग सोच रहे हैं कि विक्रांत और शीतल ने शादी कर ली है. जबकि यह तस्वीर तो पिछले साल की है. विक्रांत ने इस तस्वीर के साथ लिखा था कि हमारी शादी नहीं हुई है लेकिन लोगों ने न तारीख देखी न पूरा कैप्शन पर शादी की बधाई देना शुरू कर दिया तो अबतक अगर आप यही सोच रहे थे कि शादी हो गई है तो शांत हो जाइए विक्रांत की शादी नहीं हुई है.

 

2019 में की थी सगाई

विक्रांत मैसी ने 2019 में शीतल ठाकुर सगाई की थी. यह सेरेमनी भी काफी सादे ढंग से केवल घरपरिवार के लोगों के बीच ही हुई थी. उस वक्त एक वेब साइट से बात करते हुए विक्रांत ने कहा था कि वो सही समय आने पर अपनी शादी की डेट का ऐलान करेंगे. विक्रांत और शीतल एक दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

1- Honest Review: 'Deepika Padukone की Gehraiyaan से अच्छा है Anupama देख लो'

2- Doctor Strange-2 के ट्रेलर में दिखा नया Iron Man, जानते हैं कौन है वो?

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement