एंटरटेनमेंट
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रश्मिका को एक इवेंट में रिंग फिंगर में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई कि क्या उन्होंने विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह किसी फिल्म के प्रमोशन या फ़िल्म की ओपनिंग को लेके नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. रश्मिका की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका सा मचा दिया. हाल ही में रश्मिका को एक इवेंट में रिंग फिंगर में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई कि क्या उन्होंने विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है?
बॉलीवुड हो या ग्लैमर की दुनिया यहां एक्ट्रेस की छोटी से छोटी बात भी बहुत जल्दी ट्रेंडिंग में आजाती हाल ही के मामले में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स से लौट रही रश्मिका ने अपनी सादगी से तो पैप्स का ध्यान खीच लिया वही दूसरी और उनकी रिंग फिंगर में डायमंड की रिंग को देख फैंस के बीच रश्मिका-विजय की रिलेशनशिप को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि उन दोनों क्या सगाई कर ली है ?
रश्मिका और विजय की क्यूट केमिस्ट्री को उनके फैन्स काफी समय से पसंद करते आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री फिल्म “गीता गोविंदम” और “डियर कॉमरेड” में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. जिसके बाद उनके रियल लाइफ रिलेशनशिप को लेकर काफी बातें तेजी से फैलती है. लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है. और हमेशा यह कहते है की हम “सिर्फ एक दोस्त है.“
रश्मिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच रश्मिका-विजय की रिलेशनशिप को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि “क्या ये सगाई की रिंग है?” वहीं कुछ फैंस ने उन्हें बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.