एंटरटेनमेंट
फूलन देवी की हत्या करने वाले Sher Singh Rana पर अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्म बना रहे हैं.
डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं. कईयों की शूटिंग जारी है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की एक अपकमिंग फिल्म सुर्खियों में आ गई है. विद्युत, डायरेक्टर श्री नारायण सिंह के साथ मिलकर शेर सिंह राणा (Sher Singh Rana) पर एक फिल्म बना रहे हैं. शेर सिंह राणा की इस बायोपिक फिल्म में फूलन देवी (Phoolan Devi) की हत्या से लेकर उनकी जिंदगी से जुड़े कई विवाद पर पर्दे पर उतारे जाएंगे.
कौन है शेर सिंह रााणा
शेर सिंह राणा का असली नाम पंकज सिंह पुंढीर है जिसने 25 जुलाई 2001 को दस्यु सुंदरी फूलन देवी की हत्या की थी. शेर सिंह ने इस घटना को अंजाम दस्यु सुंदरी के घर के बाहर पहुंच कर दिया था. शेर सिंह ने 22 ठाकुरों के मर्डर का बदला लेने के लिए फूलन देवी की हत्या कर डाली थी. दरअसल, 1981 में बेहमई में फूलन देवी ने गांव के 22 ठाकुरों को एक साथ लाइन में खड़ा करके गोलियों से भून दिया था. शेर सिंह राणा को इस हत्याकांड के लिए उम्रकैद की सजा हुई थी.
जेल से हो गया था फरार
उम्र कैद की सजा के दौरान शेर सिंह राणा 17 फरवरी 2004 को तिहाड़ जेल से फरार भी हो गया था. इसके कुछ दिनों बाद ही उसने दावा किया कि वह अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान के अवशेष लेकर आया है. वहीं, साल 2006 में शेर सिंह राणा को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन 2016 में उसे जमानत भी मिल गई. 2019 में शेर सिंह ने अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का गठन कर लिया था.
ये भी पढ़ें- मशहूर कोरियोग्राफर Ganesh Acharya पर यौन शोषण आरोप, महिला को दिखाते थे पोर्न फिल्म
ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में भारी-भरकम जैकेट पहने दिखीं Malaika Arora, वीडियो पर लोगों ने किया ट्रोल
क्या था 22 ठाकुरों का हत्या कांड
चंबल के बीहड़ों से संसद तक का सफर तय करने वाली फूलन देवी ने 1981 में ठाकुरों की हत्या की थी. बताया जाता है कि मध्यप्रदेश का बेहमई गांव तब चर्चा में आया जब फूलन देवी के साथ ठाकुर समाज के लोगों ने कई सप्ताह तक शारीरिक शोषण किया था. इसी का बदला लेने के लिए फूलन देवी 14 फरवरी 1981 को एक शादी में पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुईं और एकसाथ 22 लोगों को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार दी थी.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.