Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Katrina Kaif के साथ Valentine Day मनाने के लिए दिल्ली आएंगे Vicky Kaushal

कटरीना कैफ इन दिनों टाइगर-3 की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन जल्द ही उनका यह प्रोजेक्ट खत्म होने वाला है.

Katrina Kaif के साथ Valentine Day मनाने के लिए दिल्ली आएंगे Vicky Kaushal

Vicky katrina valentine day

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस साल का Valentine Day Katrina Kaif और Vicky Kaushal का शादी के बाद पहला वैलेंटाइन होगा. इस मौके को खास बनाने के लिए विक्की कौशल अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो विक्की और कटरीना इस साल दिल्ली में वैलेंटाइन डे मनाने वाले हैं. 

कटरीना कैफ इन दिनों टाइगर-3 की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन जल्द ही उनका यह प्रोजेक्ट खत्म होने वाला है इसलिए कटरीना, विक्की के लिए 14 तारीख को पूरी तरह फ्री रहने वाली हैं. विक्की 14 फरवरी को दिल्ली पहुंचेंगे और दोनों पूरा दिन साथ में स्पेंड करेंगे. इससे पहले एक बार कटरीना कैफ, विक्की कौशल से मुलाकात करने इंदौर पहुंचे थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

 

वर्कफ्रंट पर बात करें तो विक्की कौशल ने हाल में सारा अली खान के साथ लक्षमण उटेकर की फिल्म की शूटिंग पूरी करके फ्री हुए हैं. वहीं कटरीना अभी वर्क मोड में हैं. टाइगर-3 में वह सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं. पहले तो वह शादी के तुरंत बाद ही टाइगर-3 की शूटिंग करने वाली थीं लेकिन किसी दूसरे प्रोजेक्ट की वजह से उन्होंने टाइगर-3 की शूटिंग टाल दी थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

 

ये भी पढे़ं:

1- Kangana Ranaut पर मनोज तिवारी ने दिया बयान, कहा- भाषा की मर्यादा खो देती हैं

2- Gehraiyaan में दीपिका पादुकोण के किसिंग सीन पर क्या था रणवीर सिंह का रिएक्शन ?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement