Advertisement
    हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

    Vicky Kaushal Katrina Kaif की शादी की First Photo हुई लीक, आतिशबाजी के बीच दिखे दूल्हा-दुल्हन

    बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज यानी 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

    Vicky Kaushal Katrina Kaif की शादी की First Photo हुई लीक, आतिशबाजी के बीच दिखे दूल्हा-दुल्हन

    विक्की कौशल, कटरीना कैफ

    Add DNA as a Preferred Source

    डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज यानी 9 दिसबंर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं और इसके बाद मेहमानों के बीच फोटोशूट भी करवा लिया है. विक्की और कटरीना की शादी से पहली फोटो लीक हुई है, जिसमें ये दोनों जयमाला पहने दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन के आसपास जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिल रही है. फोटो में विक्की और कटरीना कुछ ऊंचाई पर दिख रहे हैं और मंडप के साथ-साथ मेहमान भी ग्राउंड फ्लोर पर खड़े नजर आ रहे हैं.

    आलीशान कांच का मंडप

    Vickat ने राजस्थान में सवाई माधोपुर में स्थित Six Senses Fort Barwara में शादी की सारी रस्में की हैं. उनकी शादी की थीम राजपुताना स्टाइल में रखी गई थी. इस समारोह का पूरा काम मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी 'कार्य' ने देखा है. बताया जा रहा है कि विक्की-कटरीना की शादी का आलीशान मंडप कांच का रखा गया है और इसे रजवाड़ी स्टाइल तैयार किया गया है. इसके साथ ही खाने का इंतजाम भी काफी रॉयल है. इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे मेहमान बनकर पहुंचे हैं.

     

    विकी कौशल, कटरीना कैफ की फोटो हुई लीक

     

    मेहमानों ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

    विक्की-कटरीना की शादी जिस फोर्ट में हुई है, वहां पर एक दिन का किराया लाखों में बताया जा रहा है. इसके अलावा बताया जा रहा है कि शादी में सुरक्षा के इंतजाम की जिम्मेदारी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को दी गई है. शादी की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए मेहमानों से फोटो-वीडियो लीक ना करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया है.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement