Advertisement

शादी के 5 महीने पूरे होने पर Vicky Kaushal ने बीवी Katrina Kaif को दिया ये खास तोहफा, देखें Photos

Vicky Kaushal और Katrina Kaif ने अपनी शादी की सालगिरह बेहद खास अंदाज में सेलीब्रेट की है.

Latest News
शादी के 5 महीने पूरे होने पर Vicky Kaushal ने बीवी Katrina Kaif को दिया ये खास तोहफा, देखें Photos

विक्की कौशल, कटरीना कैफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले कुछ दिनों से वैकेशन मोड में नजर आ रहे हैं. दोनों ही साथ में वैकेशन पर निकले हैं और इस दौरान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बने हुए हैं. आज विक्की- कटरीना की शादी को पांच महीने पूरे हो गए हैं और इस स्पेशल मौके को दोनों ने न्यूयॉर्क में सेलीब्रेट किया है. हाल ही में दोनों की वैकेशन की खूबसूरत और रोमांटिक फोटोज भी सामने आई हैं. इन फोटोज में दिखाई दे हा है कि कटरीना को विक्की ने एक खास तोहफा भी दिया है.

वायरल हुईं तस्वीरें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यूयॉर्क वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में कटरीना ग्रीन रंग की शर्ट, ब्लू जींस और ऊपर से ब्राउन जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं. वहीं, विक्की ने व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जींस, पोलो कैप और डेनिम जैकेट पहनी हुई है. दोनों के चेहरे पर साथ में वैकेशन सेलीब्रेट करने की खुशी साफ झलक रही है. विक्की- कटरीना ज्यादातर फोटोज में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

 

ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने एनिवर्सरी पर पति आनंद को किया विश, शेयर की रोमांटिक फोटोज

ये भी पढ़ें- पति के साथ गोवा पहुंची Monalisa, शेयर की खूबसूरत फोटोज

 

 

कटरीना को मिला खास तोहफा

विक्की ने बीवी को एक खास तोहफा भी दिया है. विक्की, कटरीना को उनकी न्यूयॉर्क की सबसे फेवरेट जगह पर लेकर गए जिसके बारे में खुद कटरीना ने बताया है. ये जगह एक कैफे है जिसका नाम है Bubby’s यहां की तस्वीरें शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'जहां पर सबकुछ मिलता है. मेरी सबसे फेवरेट जगह Bubby’s'. वहीं, शादी के 5 महीने पूरे होने पर उन्हें फैंस विशेज देते दिखाई दे रहे हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement