एंटरटेनमेंट
रमेश देव की यादगार फिल्मों में राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन स्टारर आनंद, फिल्म कोरा कागज और खिलौना शामिल हैं.
डीएनए हिंदी: वरिष्ठ अभिनेता Ramesh Deo का निधन हो गया है. 93 साल के रमेश का निधन अचानक हार्ट अटैक की वजह से हुआ. उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनकी यादगार फिल्मों में राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन स्टारर आनंद, फिल्म कोरा कागज और खिलौना शामिल हैं. हिंदी के अलावा वह मराठी फिल्मों का भी जाना पहचाना चेहरा थे. फिल्मी पर्दे के साथ-साथ वह थिएटर में भी सक्रिय थे.
रमेश देव का फिल्मी सफर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म आरती से शुरू हुआ था. उन्होंने 250 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया और यादगार फिल्में दी. उनकी प्रमुख फिल्में आज़ाद देश के गुलाम, घराना, सोने पे सुहागा, गोरा, मिस्टर इण्डिया, कुदरत का कानून, दिलजला, प्यार किया है प्यार करेंगे, इलज़ाम, पत्थर दिल, मैं आवारा हूं, तकदीर, श्रीमान श्रीमती, दौलत, अशान्ति, हथकड़ी, खुद्दार, दहशत, बॉम्बे एट नाइट, हीरालाल पन्नालाल, यही है ज़िन्दगी, फकीरा, आखिरी दांव, सुनहरा संसार, ज़मीर, एक महल हो सपनों का, सलाखें, 36 घंटे, प्रेम नगर, गीता मेरा नाम, कोरा कागज़, कसौटी, जैसे को तैसा, ज़मीन आसमान, जोरू का गुलाम, बंसी बिरजू, यह गुलिस्तां हमारा, हलचल, मेरे अपने, संजोग, बनफूल, आनन्द, दर्पण, खिलौना, जीवन मृत्यु, शिकार और सरस्वतीचन्द्र हैं.
रिपोर्ट - सुभाष दवे
ये भी पढ़ें:
1- Allu Arjun की Ala Vaikunthapurramuloo का हिंदी ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
2- डेब्यू करने जा रही है Salman Khan की इस हीरोइन की बेटी, Zee 5 पर आएगी वेब सीरीज