Advertisement

86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा COVID-19 पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

देश में एक बार फिर से कोरोना (COVID-19) संकट देखने को मिल रहा है. बढ़ते कोविड केसेस के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इसकी चपेट में आए हैं.

86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा COVID-19 पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

प्रेम चोपड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में एक बार फिर से कोरोना (COVID-19) संकट देखने को मिल रहा है. बढ़ते कोविड केसेस के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. सोमवार को ही एकता कपूर, जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल, डेलनाज ईरानी को भी कोरोना होने की खबर सामने आई थी. वहीं, इसके बाद अब दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा (Uma Chopra) का कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव (COVID Positive) आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा उनकी हेल्थ अपडेट सामने आने का भी दावा किया जा रहा है.

डॉक्टर ने बताया सेहत का हाल

86 वर्षीय अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई और उन पर इलाज का असर दिख रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों को ही जल्द अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Ekta Kapoor हुईं COVID POSITIVE, इंस्टाग्राम पर दी खबर

इन सेलेब्स को भी हुआ कोरोना

बता दें कि प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी के अलावा बॉलीवुड में अब तक जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, करीना कपूर, शिल्पा शिरोड़कर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, फिल्ममेकर राहुल रवैल, रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement