Advertisement

Mithun Chakraborty की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में बेड पर लेटे दिखे

मिथुन चक्रवर्ती को तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Mithun Chakraborty की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में बेड पर लेटे दिखे
Add DNA as a Preferred Source

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब खबर है कि मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. अभी 1 मई की रात धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर ने राहत दी थी. वहीं अब मिथुन चक्रवर्ती की सेहत को लेकर यह अपडेट लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. 

इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मिथुन अस्पताल के बेड पर लटे नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेशनल सेक्रेटरी डॉक्टर अनुपम हजरा ने मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर शेयर की और उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की. मिथुन चक्रवर्ती के मैनेजर ने भी उनकी तबीयत खराब होने को लेकर पुष्टि की है. साथ ही यह भी बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है. वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उनके मैनेजर ने कहा, वह ठीक हैं...घबराने की बात नहीं है. हम आपको उनसे जुड़ी अपडेट देते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: फिर चला Shahrukh Khan का जादू, कई करोड़ में बिके फिल्म ‘पठान’ के डिजिटल राइट्स

प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो मिथुन दा आखिरी बार 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. एक्टिंग के अलावा मिथुन पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. उनके पास बीजेपी की सदस्यता है. आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द प्रजापति में नजर आएंगे. यह एक बंगाली फिल्म होगी.  
 

यह भी पढ़ें: Black Color के ही क्यों होते हैं गाड़ी के टायर, एक्सिडेंट से है इसका कनेक्शन

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement