Advertisement

एक्टर Suhail Chandhok Omicron पॉजिटिव, फैन्स से की खयाल रखने की अपील

Veeram एक्टर सुहेल चंदोक COVID-19 के वेरिएंट ओमीक्रोन की चपेट में आ गए हैं.

एक्टर Suhail Chandhok Omicron पॉजिटिव, फैन्स से की खयाल रखने की अपील

सुहैल चंदोक ओमीक्रोन पॉजिटिव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: COVID-19 एक बार फिर पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है. क्या आम और क्या खास हर कोई इसके आगे घुटने टेक चुका है. फिल्म इंडस्ट्री में तो ऐसी कोरोना वेव चली है कि रोज एक न एक केस सुनने को मिल रहा है. अब वीरम फिल्म में काम कर चुके एक्टर और टीवी प्रेजेंटर के COVID पॉजिटिव होने की खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहेल कोविड के Omicron वेरिएंट से इन्फेक्टेड हैं.

सुहेल ने स्वैब टेस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आप जो भी चाहते हैं उसके लिए सतर्क रहें. मैं पॉजिटिविटी चाहता था और देखिए 2022 की शुरुआत में क्या पॉजिटिवटी मिली है. कुछ सिम्पटम हैं लेकिन अभी ठीक हूं. उम्मीद है कि जल्द कमेंट्री बॉक्स में वापसी करूंगा. हाल में फिल्म मेकर अरुण वैद्यनाथन भी ओमीक्रॉन पॉजिटिव निकले थे. राहत की बात ये है कि अब वो रिकवर कर चुके हैं.

बता दें कि सुहेल ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म 'वीरम' से की थी. इस फिल्म में वो एक्टर अजीत के चार भाइयों में से एक के रोल में थे. इस फिल्म को तेलुगू में Katamarayudu और कन्नड़ में Odeya नाम से दोबारा बनाया गया था.

बॉलीवुड में COVID-19

फिल्म इंडस्ट्री की बात करें जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी, नोरा फतेही, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, एकता कपूर कोविड पॉजिटिव हैं और छोटे पर्दे से नकुल मेहता और उनका 11 महीने का बेटा इस वायरस से जंग जीत चुके हैं. इसके अलावा दृष्टि धामी भी कोविड पॉजिटिव हैं.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के 'घर में कोविड सिचुएशन' ने बढ़ाई फैंस की चिंता, जानें- क्या है पूरा मामला?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement