Advertisement

Plus size मॉडल से मांगता था ज्यादा पैसे, फोटोग्राफर की आई शामत

एक मॉडल ने जाने-माने US photographer को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि किस तरह प्लस साइज मॉडल्स के साथ भेदभाव हो रहा है.

Latest News
Plus size मॉडल से मांगता था ज्यादा पैसे, फोटोग्राफर की आई शामत

प्लस साइज मॉडल के साथ भेदभाव फोटोग्राफर को पड़ा भारी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्लस साइज मॉडल (Plus Size Model) के साथ भेदभाव करना एक मशहूर फोटोग्राफर (Photographer) को भारी पड़ गया. जिसके बाद इस फोटोग्राफर को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई जा रही है. यह फोटोग्राफर, प्लस साइज मॉडल के फोटोशूट के लिए एक्स्ट्रा फीस चार्ज करता था. इस पूरे मामले को 24 साल की मॉडल मेगन मेसवेसकास (Megan Mesveskas) ने एक्सपोज किया है. इस मॉडल ने सोशल अकाउंट पर फोटोग्राफर के चार्जेज की पूरी डिटेल शेयर की है.

अलग- अलग रखी है फीस

मॉडल नेक्सस एजेंसी की फाउंडर और मॉडल मेगन ने शुक्रवार को टिकटॉक पर एक ई-मेल साझा किया था जिसमें दिख रहा है कि उन्होंने एक जाने-माने फोटोग्राफर विलियम लॉर्ड्स से कॉन्टैक्ट किया और उनसे अपने क्लाइंट के लिए रेट्स और उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी. मेगन की इनक्वाइरी पर फोटोग्राफर के स्टूजियो मैनेजर के जवाब में फोटोशूट के लिए दो अलग-अलग प्राइस रेंज शेयर कीं- 'स्टैंडर्ड' मॉडल्स के लिए चार्जेज 950 डॉलर थे और प्लस साइज मॉडल्स के लिए फोटोशूट की कीमत 1050 डॉलर थी.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sixtine (@sixtinerouyre)

 

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस Raashii Khanna ने बयां किया ट्रोलिंग का दर्द, लोग बुलाते थे गैस टैंकर

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस के साथ सोने का झूठा दावा करने के लिए अभिनेता को मिला 50 लाख का ऑफर, Meghan Markle से जुड़ा है मामला

खराब है मॉडलिंग इंडस्ट्री

मॉडल मेगन ने जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- 'हां, आपने ये सही पढ़ा. एक कर्वी या प्लस साइज मॉडल को फोटोशूट के लिए एस्ट्रा सौ डॉलर देने पड़ेंगे'. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है. इस पूरे मामले को जानने के बाद कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. इसके अलावा फोटोग्राफर के विरोध में कुछ प्लस साइड मॉडल भी सामने आई हैं. मॉडल Sixtine Rouyre ने इस वाकये का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा- 'ये एक उदाहरण है कि किसी भी जीरो साइज से ऊपर मॉडल के लिए मॉडलिंग इंडस्ट्री कितनी खराब है'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement