Advertisement

Urvashi Rautela ने पहनी 40 करोड़ की ड्रेस, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

उर्वशी के इस गोल्डन गाउन की कीमत 40 करोड़ रुपए थी. उन्होंने यह ड्रेस पहनकर Arab Fashion Week के रैंप पर चार चांद लगाए.

Urvashi Rautela ने पहनी 40 करोड़ की ड्रेस, देखकर चकरा जाएगा दिमाग

Urvashi Rautela

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खूबसूरत Urvashi Rautela अपनी एक महंगी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस ड्रेस की कीमत इतनी है कि इतने में तो कोई लग्जरी फ्लैट या कोई आलीशान गाड़ी खरीद ले. उर्वशी ने यह ड्रेस अरब फैशन वीक में पहनी इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर आपको यकीन करने में दो मिनट लगें तो हमें हैरानी नहीं होगी.

उर्वशी के इस गोल्डन गाउन की कीमत 40 करोड़ रुपए थी. उन्होंने यह ड्रेस पहनकर Arab Fashion Week के रैंप पर चार चांद लगाए. इस फैशन वीक में शामिल होने के साथ ही उर्वशी पहली भारतीय बन गईं जो इस फैशन वीक का हिस्सा बनी हैं. उर्वशी की इस ड्रेस में सफेद रंग के जो स्टोन आपको नजर आ रहे हैं वो नॉर्मल स्टोन नहीं बल्कि हीरे जवाहारात हैं. उर्वशी की इस आलीशान चमचमाती ड्रेस और हेडगियर को मशहूर फैशन डिजाइनर Ferne One Amanto ने डिजाइन किया है. Amanto ने ब‍ियॉन्से और जेन‍िफर लोपेज जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के कपड़े भी डिजाइन किए हैं.  

 

इस ड्रेस में किलर पोज देते हुए उर्वशी रौतेला ने वीडियो इंस्टाग्राम के ऑफीशियल अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'उर्वशी रौतेला पहली भारतीय हैं जिन्होंने बतौर शो स्टॉपर दो बार अरब फैशन वीक में रैंप वॉक किया.

ये भी पढ़ें:

1- Bigg Boss 15 Finale: जनता ने Tejasswi Prakash को बनाया Bigg Boss-15 का विनर

2- मुश्किल में फंसी Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की Babita Ji, हो सकती हैं गिरफ्तार !

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement