Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पुराने दिनों को याद कर फफक पड़ीं Urvashi Dholakia, बोलीं- बच्चों की फीस के लिए नहीं थे पैसे

Urvashi Dholakia ने अपने लेटेस्ट Interview में पुराने दिनों पर खुलकर बात की जब वो टीनएज में अपने बच्चों को पालने के लिए संघर्ष कर रही थीं.

Latest News
पुराने दिनों को याद कर फफक पड़ीं Urvashi Dholakia, बोलीं- बच्चों की फीस के लिए नहीं थे पैसे

Urvashi Dholakia

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) छोटे पर्दे पर कई आइकॉनिक किरदार निभाती दिखाई दे चुकी हैं. उनका सबसे मशहूर किरदार 'कसौटी जिंदगी की' में 'कोमोलिका' का है. वहीं, अब दिनों उर्वशी कलर्स टीवी के हाईएस्ट टीआरपी वाले शो 'नागिन 6' (Naagin 6) में नजर आ रही हैं. इस शो के जरिए उर्वशी ने करीब 4 सालों बाद टीवी पर वापसी की है. वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने अपने पुराने दिनों के बारे में खुलकर बात की है. वो अपने संघर्षों पर बात करते हुए फफक कर रो पड़ीं.

16 की उम्र में हुई शादी

उर्वशी ढोलकिया की बेहद कम उम में शादी हो गई थी और कुछ सालों में ही ये रिश्ता टूट भी गया लेकिन उस वक्त उर्वशी महज 19 साल की थीं और उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने बताया था कि एक दौर ऐसा था जब आर्थिक तंगी में सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी जूझ रहे थे. उन्होंने बताया कि उनके पास बच्चों की स्कूल फीस देने तक के लिए पैसे नहीं थे. उन्होंने कहा-'मैं अपनी टीनएज में थी और उस मुश्किल दौर ने मुझे खुद पर निर्भर होना सिखाया है'.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

 

ये भी पढ़ें- 'माता पार्वती' फेम Sonarika Bhadoria को 3 साल से नहीं मिला पेमेंट, मेकर्स पर लगाए शॉकिंग आरोप

ये भी पढ़ें- Anupama के सामने फीका पड़ा नागिन का जहर, कोई नहीं दे सका टक्कर

छलक पड़े आंसू

उर्वशी ने आगे बताया को टीनएज में काफी हाईपर थीं और उन्हें समझ नहीं आता था क्या करना है. बच्चों की पढ़ाई के लिए 1500 रुपये जुटाना भी उर्वशी के लिए बड़ी बात थी. महज कुछ हजार रुपए के लिए बच्चों को पढ़ने नहीं भेज पाने के लिए उर्वशी बेहद निराश हो गई थीं. जिंदगी के संघर्षों पर बात करते हुए उर्वशी के आंसू छलक गए और वो कहती नजर आईं कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने मुश्किलों का सामने अपने दम कर किया.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement