Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: इवेंट में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड ने की Urfi Javed की बेइज्जती? गुस्से में बुरी तरह चिल्लाईं एक्ट्रेस

Urfi Javed से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो सिक्योरिटी गार्ड पर नाराज होती दिखाई दे रही हैं.

Latest News
VIDEO: इवेंट में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड ने की Urfi Javed की बेइज्जती? गुस्से में बुरी तरह चिल्लाईं एक्ट्रेस

Urfi Javed

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वो पपराजी के सामने अतरंगी ड्रेसेस पहनकर नजर आ जाती हैं. वहीं, हमेशा हंसते-मुस्कुराते हुए पोज देने वाली उर्फी हाल ही में काफी गुस्से में नजर आईं. उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक सिक्योरिटी गार्ड पर बुरी तरह भड़कती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में उर्फी इस बात से नाराज होती दिख रही हैं कि उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया गया. ये वीडियो देखकर कई फैंस कहते दिख रहे हैं कि ऐसी हरकत वाकई एक्ट्रेस की बेइज्जती है.

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, हाल ही में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो न्यूड रंग की रिवीलिंग ड्रेस पहने गाड़ी से उतरती हैं. मालूम होता है कि किसी इवेंट को अटेंड करने पहुंची हैं. वहीं, जैसे ही वो गाड़ी से बाहर निकलती हैं उन्हें सिक्योरिटी गार्ड रास्ते में रोक देता है और उन्हें अंदर घुसने से मना कर देता है. गार्ड की ये बात सुनकर उर्फी बुरी तरह नाराज हो जाती हैं और अपनी टीम से कहती हैं कि वो फौरन वापस जाना चाहती हैं. उर्फी गार्ड के बात करने के तरीके पर भी भड़क जाती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- इस चेन वाले टॉप की वजह से जख्मी हुईं Urfi Javed, देखिए कैसी हो गई हालत

ये भी पढ़ें- अतरंगी आउटफिट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आईं ये 5 एक्ट्रेसेस

फैंस रह गए हैरान

इस वीडियो में हमेशा चुलबुले अंदाज में दिखने वाली उर्फी को गुस्से में देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. कई लोगों ने उर्फी के सपोर्ट में कमेंट करते हुए कहा है कि जिसने भी ये इवेंट ऑर्गेनाइज की है वो इसके लिए जिम्मेदार है. बता दें कि उर्फी ज्यादातर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और उन्हें रिएलिटी शो बिग बॉस के बाद खूब चर्चाएं मिली थीं. वहीं, इसके बाद वो एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement