Advertisement

Urfi Javed फैंस के साथ सेल्फी लेने के पैसे चार्ज करती हैं! देखें वायरल हो रहा यह वीडियो

Urfi Javed का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद सेल्फी के लिए पैसे लेने की बात कर रही हैं.

Latest News
Urfi Javed फैंस के साथ सेल्फी लेने के पैसे चार्ज करती हैं! देखें वायरल हो रहा यह वीडियो

Urfi Javed 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. उर्फी ज्यादातर अपनी अतरंगी ड्रेसेस को लेकर छाई रहती हैं लेकिन हाल ही में वो कुछ और ही वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उर्फी जावेद को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वो फैंस के साथ सेल्फी लेने के लिए उनसे पैसे चार्ज करती हैं. ये रिपोर्ट्स उर्फी के वीडियो के बाद आई हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्फी पैसे को लेकर खुद ही बात करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ये बात उर्फी का एक मजाक भी हो सकता है.

वायरल हुआ ये वीडियो

दरअसल, उर्फी को हाल ही में पपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. इस दौरान वो पर्पल रंग के आउटफिट में दिखाई दीं. उर्फी जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचीं कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए. इस दौरान एक फैन ने जब दोबारा उर्फी के साथ सेल्फी लेनी चाही तो उर्फी फौरन बोल पड़ीं- 'मैं दोबारा सेल्फी लेने के पैसे चार्ज करती हूं. एक फ्री होती है'. ये सुनते ही फैन वहां से चला गया और उर्फी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं. यहां देखें वायरल हो रहा उर्फी का ये वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

ये भी पढ़ें- Malaika Arora- Arjun Kapoor ने कर ली शादी की तैयारी? एक्ट्रेस ने दे डाली हिंट

ये भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha को कॉन्डम बेचने पर ट्रोल करने लगे लोग, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया शानदार जवाब

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो पर मिल रहे रिएक्शन को देखें तो कई लोग उर्फी इस बात से हैरान रह गए हैं और उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि उर्फी अकसर अपने रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं वो कई बार अपने आउटफिट खुद ही डिजाइन करती हैं और अपने इस अंदाज की वजह से ट्रोल्स का निशाना भी बन जाती हैं. हालांकि, उर्फी इन ट्रोल्स की परवाह नहीं करती हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement