Advertisement

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास ड्रग्स बरामद, मिजोरम में 24.36 करोड़ की ड्रग्स मिली, तस्करी में इस्तेमाल एक गाड़ी भी जब्त की, असम राइफल्स ने एक शख्स को पकड़ा | यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, जिम-बुटीक लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं. जिम-बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम काम करते हैं. | अरब सागर में तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय नौसेना ने 3 संदिग्ध जहाजों को पकड़ा, इंडियन कोस्ट गार्ड ने 3 संदिग्ध जहाज पकड़े. | जम्मू एयरपोर्ट रोड पर केमिकल गैस रिसाव, जम्मू- मौके पर रहात-बचाव का काम जारी, NDRF, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची | टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, टैरिफ देखकर खरीदारी नहीं करेंगे. | मेले में झूला गिरने के बाद अफरा-तफरी मची, फरीदाबाद- सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, 10 लोग घायल

FACT CHECK- क्या है Urfi Javed और Yogi Adityanath की मीटिंग का सच?

उर्फी ने तस्वीर शेयर की और इसके बाद कमेंट्स की लाइन लग गई. फैन्स ने भी खूब चुटकी ली और उर्फी को इस मीटिंग के लिए बधाई दी.

FACT CHECK- क्या है Urfi Javed और Yogi Adityanath की मीटिंग का सच?

Yogi Adityanat and urfi javed meeting

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अतरंगी फैशन के लिए मशहूर Urfi Javed यूं तो अपने कपड़ों के लिए सुर्खियों में रहती हैं लेकिन फिलहाल वह Yogi Ji के साथ हुई मीटिंग को लेकर चर्चा में हैं. यह अफवाह भी उन्होंने खुद ही उड़ाई. जी हां यह सच नहीं बल्कि अफवाह है.

दरअसल उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी. इस स्टोरी में योगी आदित्यनाथ एक मीटिंग लेते नजर आ रहे हैं. इस मीटिंग रूम में एक टीवी चल रहा था. टीवी पर उर्फी जावेद की खबर चल रही थी इसलिए टीवी पर वही दिख रही थीं. फिर क्या एक फैन ने यह तस्वीर ली और उर्फी को भेज दी. उर्फी ने भी इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, 'योगी जी के साथ मीटिंग अटेंड कर बहुत अच्छा लगा.'

urfi insta story

उर्फी ने तस्वीर शेयर की और इसके बाद कमेंट्स की लाइन लग गई. फैन्स ने भी खूब चुटकी ली और उर्फी को इस मीटिंग के लिए बधाई दी. बता दें कि उर्फी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थीं. वहां से बाहर निकलने के बाद से लगातार वह अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी का कहना है कि वह अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं. अगर वाकई ऐसा है तो कमाल की बात है उर्फी काफी डेयरिंग हैं जो इतनी आलोचनाओं के बाद भी हिम्मत नहीं हारतीं. उन्हें सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है.

ये भी पढ़ें:

1- तलाक के बाद काम पर वापसी, एक ही होटल में ठहरे हैं Dhanush और Aishwaryaa

2- प्रीमच्योर है Priyanka Chopra और Nick Jonas का पहला बेबी: रिपोर्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement