Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'मन कर रहा जूता उठाकर मारूं', 04:18 मिनट के इस गाने को सुन क्यों खफा हुए थे डायरेक्टर? जानिए 62 साल पुराना ये वायरल किस्सा

Bollywood Untold Story: राज खोसला 'वो कौन थी' के सदाबहार गीत की धुन से नाखुश थे और इसके लिए डायरेक्टर ने मदन मोहन को खरी-खोटी भी सुनाई थी. फिर बाद में मनोज कुमार के हस्तक्षेप से मामला सुलझा था.

Latest News
'मन कर रहा जूता उठाकर मारूं', 04:18 मिनट के इस गाने को सुन क्यों खफा हुए थे डायरेक्टर? जानिए 62 साल पुराना ये वायरल किस्सा

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

Bollywood Untold Story: हिंदी फिल्म जगत के महान निर्देशक राज खोसला अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते थे. 9 जून को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर चलिए हम आपको उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे. इस किस्से को सुन आपको भी यकीन हो जाएगा कि कभी-कभी सबसे बेहतरीन चीजें भी शुरुआत में पहचान नहीं आती हैं. 

जब नापसंद आया कालजयी गीत

वर्ष 1964 में आई फिल्म 'वो कौन थी' का गाना 'लग जा गले' आज हर संगीत प्रेमी की पहली पसंद है. लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत अमर हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब संगीतकार मदन मोहन ने राज खोसला को पहली बार इस गाने की धुन सुनाई थी, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था? मदन मोहन के बेटे समीर कोहली के अनुसार, राज खोसला उस धुन से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए थे. उन्होंने मदन मोहन से यहां तक कह दिया था कि उन्हें उनसे ऐसे संगीत की उम्मीद नहीं थी और वह धुन फिल्म के मिजाज के अनुरूप नहीं लग रही थी.

मनोज कुमार ने निभाई अहम भूमिका

राज खोसला की नाराजगी के बावजूद मदन मोहन को अपनी इस रचना पर पूरा भरोसा था. इस स्थिति को संभालने में अभिनेता मनोज कुमार ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने राज खोसला को इस गीत की गहराई और सुंदरता समझाई और फिल्म में इसे रखने के लिए मनाया. मनोज कुमार की जिद और सूझबूझ के कारण ही आज दर्शक इस अमर गीत का आनंद ले पा रहे हैं.

राज खोसला: थ्रिलर के उस्ताद

राज खोसला (जन्म: 31 मई 1925) का हिंदी सिनेमा में योगदान अतुलनीय है. उन्होंने 'वो कौन थी', 'मेरा साया' और 'अनीता' जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय दर्शकों को सस्पेंस और रोमांस का नया अनुभव दिया. साधना के साथ उनकी फिल्मों की जोड़ी आज भी सुनहरे दौर की यादें ताजा कर देती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement