Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 15 से बाहर होने के बाद छलका Umar Riaz का दर्द, बोले- जनता जवाब दे चुकी है

Umar Riaz ने बिग बॉस 15 एविक्शन को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने फैंस को शुक्रिया भी कहा है.

Bigg Boss 15 से बाहर होने के बाद छलका Umar Riaz का दर्द, बोले- जनता जवाब दे चुकी है

उमर रियाज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) पर आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल जाता है. बीते दिनों ही शो को और एक्सटेंड करने की रिपोर्ट्स आई हैं. वहीं, इस बीच बीबी हाउस में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला और इसके कारण शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट उमर रियाज (Umar Riaz) गेम से बाहर हो गए. वहीं, हाल ही में इस पूरे मामले पर उमर ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने अपने साथ हुए वाकये पर पपराजी से बात की है और ताबड़तोड वोट मिलने के बाद भी शो से बाहर होने पर दर्द बयान किया है.

उमर ने दिया जवाब

उमर रियाज को हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद पहली बार पपराजी ने स्पॉट किया है. उनसे जब सवाल पूछा गया कि उन्हें शानदार वोट मिलने के बाद भी बिग बॉस के घर से बेघर क्यों होना पड़ा? तो इस पर उमर ने जवाब में कहा- 'उमर रियाज ने कहा कि सबको पता है.  क्या हुआ है. जनता जानती है क्या हुआ है. इसका जवाब जनता दे चुकी है. मेरे को कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है. अल्लाह का रहम है मुझे इतना प्यार मिला है'.

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma की जिंदगी पर बनेगी बायोपिक, हो गया टाइटल का ऐलान

 

 

उमर को 17 मिलियन का सपोर्ट

बता दें कि उमर के एविक्शन पर उनके फैंस बुरी तरह नाराज हो गए थे. कई सेलेब्स ने भी उन्हें निकाले जाने को अनफेयर बताते हुए उमर के सपोर्ट में एक ट्रेंड चलाया था. इस ट्रेंड के तहत उमर परो 17 मिलियन ट्वीट्स का सपोर्ट मिला था. उमर टॉप 5 में जाना चाहते थे. खास बात ये है कि उमर ने टिकट टू फिनाले भी जीता था फिर भी उन्हें एग्रेसिव बिहेवियर बताकर बिग बॉस से बाहर कर दिया गया.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement