एंटरटेनमेंट
Twinkle Khanna ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आया है.
डीएनए हिंदी: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) रिलीज के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. अभिनेता आमिर खान ने तो इस फिल्म की तारीफ में इसे 'आंदोलन' कह डाला था. वहीं, आमिर के अलावा कई और सेलेब्रिटीज ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफें की थीं. इस बीच एक्ट्रेस से लेखक बनीं ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna ) का 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक बयान जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. इस बयान की वजह से ट्विंकल पर कई लोग बुरी तरह नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.
फिल्ममेकर ने भी किया ट्रोल
दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने अपने लेटेस्ट लेख में 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक जोक बना डाला है. उन्होंने टीओआई के लिए लिखे गए एक आर्टिकल में लिखा कि 'मैं नेल फाइल्स नाम की एक फिल्म बनाना चाहती हूं. एक डिजास्टर भरे मैनीक्योर का क्या? ट्विंकल खन्ना का ये पोस्ट फिल्म मेकर अशोक पंडित ने शेयर किया है और उन्होंने ट्विंकल को ट्रोल करते हुए लिख दिया- 'ट्विंकल मैम आप बहुत लेट हो गईं. कश्मीरी पंडित के नरसंहार दर्शाती इस फिल्म ने पहले ही कम्यूनल कॉफिन में कील ठोक दी है. मेरा आपसे निवेदन के है कि कृप्या 7 लाख कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर संवेदनशील रहें'.
.@mrsfunnybones ma’am, you are too late. This film (#KashmirFiles) on the genocide of #KashmiriPandits has already hit the nail on the communal coffin of #IslamicTerrorism.
Request you not be so insensitive towards the genocide of 7 lac #KashmiriPandits . pic.twitter.com/3CMQqRm63x— Ashoke Pandit (@ashokepandit) April 4, 2022
ये भी पढ़ें- The Kashmir Files के दीवाने हुए करण जौहर, बोले- 1975 के बाद पहली बार हुआ ये कारनामा
ये भी पढ़ें- The Kashmir Files से जुड़े सवाल पर भड़क गए जॉन अब्राहम, दे डाली चेतावनी
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
ट्विंकल यहीं नहीं रुकीं उन्होंने ऑस्कर में विल स्मिथ के क्रिस रॉक को थप्पड़ वाले एपिसोड से भी 'द कश्मीर फाइल्स' को जोड़ दिया. वहीं, ट्विंकल के इन पोस्ट्स को देखकर कई लोग नाराज हो गए. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'अक्षय कुमार जी अपनी दिमाग से पैदल पत्नी को समझाओ नहीं तो ये आपको सड़क पर लाकर छोड़ेंगी'. सिर्फ यही नहीं कई और लोगों ने अपने रिएक्शन से साफ जाहिर कर दिया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' पर ट्विंकल का ये मजाक उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया है.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें