Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं उठाते Akshay Kumar, बड़ी मजेदार है वजह

Twinkle Khanna अपने यूट्यूब चैनल के एक चैट शो के दौरान Kajol से बात कर रही थीं. इस बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से सुनाए.

अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं उठाते Akshay Kumar, बड़ी मजेदार है वजह

अक्षय कुमार ने तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन को लेकर माफी मांगी है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar, सुपर रिच, करोड़ों के मालिक अक्षय कुमार अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं उठाते...सुनने में अटपटा लग रहा होगा न लेकिन यह कोई गॉसिप नहीं है बल्कि 100 पर्सेंट सच है. यह बात खुद ट्विंकल खन्ना ने काजोल के साथ हुई एक बातचीत में कही थी.

Twinkle Khanna अपने यूट्यूब चैनल के एक चैट शो के दौरान Kajol से बात कर रही थीं. इस बातचीत के दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से सुनाए. जब घर खर्च की बात आई तो ट्विंकल ने कहा कि अपने बच्चों की पढ़ाई की खर्च वह खुद उठाती हैं. इसकी वजह बताते हुए ट्विंकल ने कहा, मैं बच्चों की पढ़ाई का खर्च इसलिए उठाती हूं ताकि उनसे कह सकूं कि तुम पढ़े लिखे हो सिर्फ मेरी वजह से.

काजोल ने बताया कि ऑन लाइन होने वाले खर्च की पेमेंट वह खुद करती हैं लेकिन ऑफ लाइन बिल अजय क्लियर करते हैं. अजय और काजोल की बॉन्डिंग बेहद खास है बच्चों के मामले में दोनों ही काफी अलर्ट रहते हैं. ट्विंकल खन्ना भी अपने बच्चों को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरततीं. उनके बेटे आरव लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं. ऐसे मौके कम ही होते हैं जब आरव की कोई तस्वीर देखने को मिली हैं. हालांकि लुक के मामले में तो वो किसी भी हॉलीवुड स्टार को टक्कर दे सकते हैं. अब वो अपना करियर किस इंडस्ट्री में बनाना चाहते हैं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें:

1- Rakhi Sawant और Mika singh के बीच फिर हुआ 'किसिंग सीन', Video Viral

2- इस TV चैनल पर Hindi में आएगी Allu Arjun की Ala Vaikunthapurramuloo

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement