Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कैंसर की 4th स्टेज में टीवी एक्टर Vibhu Raghave, वीडियो में हुए इमोशनल

Vibhu Raghave ने वीडियो में कहा, मैं अस्पताल में हूं. मैंने सोचा कि मैं आपको बता दूं कि यहां क्या हो रहा है.

कैंसर की 4th स्टेज में टीवी एक्टर Vibhu Raghave, वीडियो में हुए इमोशनल

TV Actor Cancer News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के शो Nisha Aur Uske Cousins में Aneri Vajani के भाई के रोल में नजर आने वाले Vibhu Raghave को स्टेज 4 कैंसर हो गया है. एक्टर ने एक वीडियो के जरिए बीमारी की जानकारी दी. वह वीडियो में भावुक होते दिखे.

बीमारी ने अचानक दिया झटका

Vibhu Raghave ने वीडियो में कहा, 'मैं अस्पताल में हूं. मैंने सोचा कि मैं आपको बता दूं कि यहां क्या हो रहा है. मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लगभग दो हफ्ते पहले स्टेज 4 कैंसर का पता लगा. जो एक दुर्लभ प्रकार का और काफी गंभीर कैंसर है. मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. एक दिन में जिंदगी बदल गई, जिंदगी पूरी तरह से उलट गई. फिर भी, हम मजबूत होने की कोशिश कर रहे हैं और इसके साथ आगे बढ़ रहे हैं.'

मांगा आशीर्वाद और प्यार 

उन्होंने कहा, 'मेरे आस-पास सबसे अच्छे डॉक्टर और सबसे अच्छी टीम होने के अलावा, मेरे पास सभी आशीर्वाद और प्यार है. बहुत कुछ हो रहा है, हर कोई प्रार्थना कर रहा है और प्यार और शुभकामनाएं भेज रहा है. चलो अच्छे के लिए आशा करते हैं.' उनके कई दोस्त और को स्टार्स इस बारे में जानकर हैरान रह गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

 

शालियन मल्होत्रा, मोहसिन खान और कई सितारों ने उनके लिए दुआ की. बात दें कि 'निशा और उसके कजिन्स' के अलावा, विभु टीवी शो 'सुवरीन गुग्गल - टॉपर ऑफ द ईयर' में भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

1- VIDEO: पाकिस्तानी सिंगर ने Lata Mangeshkar को दुबई में किया याद, गाया यह गीत

2- B'day Spcl: जब Vinod Mehra और रेखा के रिश्ते पर पत्नी किरण ने बताया सच, बोलीं- वो आखिर तक साथ रहीं

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement