Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

TV actor Shaheer Sheikh के पिता निधन, COVID से हारी जिंदगी की जंग

शाहीर शेख के पिता के निधन की खबर टीवी एक्टर अली गोनी ने दी. अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया कि शाहीर के पिता का निधन हो गया है.

TV actor Shaheer Sheikh के पिता निधन, COVID से हारी जिंदगी की जंग

Shaheer Sheikh father death

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार Shaheer Sheikh के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया है. वह बीते कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे. शहीर ने उनकी बीमारी की खबर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी. दरअसल कोविड पॉजिटिव होने के बाद से उनके पिता की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. डॉक्टर तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचा नहीं सके. उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया लेकिन कुछ काम नहीं आया. उन्होंने अस्पताल में ही अपनी आखिरी सांसें लीं.

शाहीर शेख के पिता के निधन की खबर टीवी एक्टर अली गोनी ने दी. अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया कि शाहीर के पिता का निधन हो गया है. इसके साथ ही अली ने शहीर को मजबूत रहने के लिए कहा. अली ने लिखा, 'इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन, अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे. मजबूत रहो शाहीर भाई.

अली का यह पोस्ट शहीर शेख के फैन्स के लिए काफी हैरान करने वाला था. अभी तो सब उनके लिए दुआ ही कर रहे थे कि इतने में यह होनी हो गई. खबर जानने के बाद शहीर के फैन्स शोक जाहिर कर रहे हैं और उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी मनमोहक फोटोज, जानिए फैंस ने क्या कहा?

2022 का फिल्मी महाक्लैश: इस Holi पर भिड़ेंगे Akshay Kumar- Ranbir Kapoor?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement