Advertisement

मुझे इश्क है तुझी से... ट्रक ड्राइवर की आवाज ने किया मदहोश, वीडियो देख भूल जाएंगे Kacha Badam- रानू मंडल

Ranu Mondal और Kacha Badam के बाद अब एक ट्रक ड्राइवर का एक धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Latest News
मुझे इश्क है तुझी से... ट्रक ड्राइवर की आवाज ने किया मदहोश, वीडियो देख भूल जाएंगे Kacha Badam- रानू मंडल

ट्रक ड्राइवर ने गाया गाना (फोटो क्रेडिट- @vvekverma/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते दिखाई दे जाते हैं. इंटरनेट पर एक पोस्ट के जरिए कई रातों-रात स्टार बनते भी नजर आ चुके हैं. इंटरनेट सेंसेशन का उदाहरण रानू मंडल (Ranu Mondal) और काचा बादाम (Kacha Badam song) के सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) हैं. वहीं, अब इन दोनों को ही टक्कर दे रहा है एक ट्रक ड्राइवर जिसने लेजेंडरी संगीतकार मोहम्मद रफी का गाना (Mohammad Rafi Songs) गाकर सभी को हैरान कर दिया है. इस ट्रक ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है जिसके सोशल मीडिया यूजर्स फैन हो गए हैं.

वायरल हुआ वीडियो

इस ट्रक ड्राइवर का वीडियो विवेक वर्मा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मोहम्मद रफी का गाना 'मुझे इश्क है तुझी से' गाता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा- 'कमलेश अंकल जिंदगी भर ट्रक ड्राइवर रहे हैं लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा ये बात मायने रखती है कि वो आत्मा से एक हार्ड कोर संगीतकार और एक मोहम्मद रफी प्रशंसक हैं. मेरे बहुत कहने पर झिझक करते हुए हुए इन्होंने ये गाना गुनगुनाया. मैंने ये सिर्फ एक टेस्ट के तौर पर शेयर किया है ताकि उन्हें समझा सकूं कि वो कितना अच्छा गाते हैं'.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Verma (@vvekverma)

 

ये भी पढ़ें- Chhavi Mittal Breast Cancer: सर्जरी से पहले जमकर डांस करती दिखीं एक्ट्रेस, बोलीं- डॉक्टर ने कहा चिल करो तो...

ये भी पढ़ें- Sara Tendulkar जल्द करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू, इन स्टार किड्स को देंगी टक्कर

कमलेश का सपना

विवेक वर्मा ने इस वीडियो पर सभी से कमेंट के जरिए सपोर्ट मांगा है और बताया है कि वो कमलेश का स्टूडियो में गाने का सपना पूरा करना चाहते हैं. विवेक ने भरोसा दिलाया है कि ये मार्केटिंग पोस्ट कतई नहीं है. वहीं, विवेक की रिक्वेस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं और सभी ने कमलेश की जमकर तारीफें भी की हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement