Advertisement

एक ही फिल्म में Akshay Kumar और Tiger Shroff? बिग बजट होगी यह एक्शन-कॉमेडी मूवी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते हैं. उनकी अपकमिंग एक्शन- कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

एक ही फिल्म में Akshay Kumar और Tiger Shroff? बिग बजट होगी यह एक्शन-कॉमेडी मूवी

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बीच अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है. ये दोनों पहली बार एक फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही प्रोजेक्ट से जुड़ी कई डीटेल्स भी सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें अक्षय और टाइगर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं, इसके टाइटल को लेकर भी मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं.

ये है प्लान

बॉलीवुड में अक्षय कुमार और कॉमेडी और एक्शन के किंग माने जाते हैं वहीं, टाइगर अपनी फिल्मों में स्टंट्स और डांस मूव्स से फैंस को इंप्रेस करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब डायरेक्टर अली अब्बास जफर इन दोनों को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं. इस फिल्म का टाइटल 'छोटे मियां बड़े मियां' बताया जा रहा है. बता दें कि इसी टाइटल की 1998 में रिलीज हुई एक फिल्म में गोविंदा और अमिताभ बच्चन भी नजर आ चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अक्षय-टाइगर की ये फिल्म पहले वाली से इंस्पायर हो सकती है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: ये मेरे चाचू हैं... Salman Khan ने भतीजे योहान के संग जमकर की मस्ती

बजट और शूटिंग

इस रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है अली अब्बास जफर अपनी 2 हीरो वाली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं और तगड़ा बजट तैयार कर रहे हैं. फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके साथ कयास लगाए जा रहे हैं कि ये इसकी शूटिंग 2022 के अंत या फिर 2023 की शुरुआत में शुरू हो सकती है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement