Advertisement

जब अस्पताल में Gauri Khan को कांपते देख डर गए थे Shahrukh Khan, बोले- मुझे लगा वो बचेगी नहीं

अभिनेता Shahrukh Khan ने पत्नी Gauri Khan की पहली डिलीवरी से जुड़ा एक शॉकिंग किस्सा बताया था.

जब अस्पताल में Gauri Khan को कांपते देख डर गए थे Shahrukh Khan, बोले- मुझे लगा वो बचेगी नहीं

शाहरुख खान, गौरी खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) से किस कदर प्यार करते हैं, इसके बारे में वो कई बार इंटरव्यूज में बात कर चुके हैं. वहीं, एक बार शाहरुख खान ने उस किस्से के बारे में भी बताया था जब उन्हें लगा था कि गौरी खान नहीं बचेंगी. शाहरुख खान ने बताया था कि उन्होंने अस्पताल में गौरी खान को कांपते हुए देखा और उनकी हालत देखकर वो खुद बुरी तरह डर गए थे. वहीं, इस दौरान गौरी खान की हिम्मत देखकर वो हैरान भी थे. शाहरुख खान इस किस्से को बयां करते हुए इमोशनल होते भी नजर आए थे.

मुझे लगा वो मर जाएगी

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पहले बच्चे यानी आर्यन खान के जन्म का किस्सा सुनाया था. शाहरुख ने 90s के दौरान रेडिफ से बात करते हुए बताया था कि 'मैंने अपने पेरेंट्स को हॉस्पिटल में खोया था इसलिए मुझे अस्पताल जाना पसंद नहीं है और गौरी काफी नाजुक है. मैंने कभी उसे इतना बीमार नहीं देखा था. जब मैंने उसे अस्पताल में दिखा, उन्होंने कई ट्यूब्स जैसी नलियां लगा रखी थीं. वो एकदम बेसुध हो गई थी और काफी ठंडी पड़ गई थी. मैं उसके साथ सिजेरियन के लिए ऑपरेशन थिएटर में गया और मुझे लगा कि वो मर जाएगी. मैं उस वक्त बच्चे के बारे में नहीं सोच रहा था'.

ये भी पढ़ें- पति Raj Kundra संग साईं दरबार पहुंचीं Shilpa Shetty, शेयर किया VIDEO

डर गए थे शाहरुख

शाहरुख खान ने इमोशनल होते हुए बताया कि वो गौरी की हालत देखकर डर गए थे 'वो बहुत ज्यादा कांप रही थी और मुझे पता है कि आप बच्चे को जन्म देते वक्त मरते नहीं हैं लेकिव फिर भी मैं डर गया था'. बता दें कि गौरी का ऑपरेशन सफल रहा और दोनों ने 1997 में अपने पहले बच्चे आर्यन खान का वेलकम किया था.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement