एंटरटेनमेंट
Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दिवाली पर रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थम्मा' ने पहले दिन ₹24 करोड़ की शानदार कमाई की. वहीं, हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानगी' ने ₹8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. 'थम्मा' को दिवाली की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला.
Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थम्मा', जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसी के साथ, हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानगी' भी दिवाली के शुभ अवसर पर बड़े पर्दे पर आई है. इन दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पूरा हो गया है. आइए जानते हैं कि दिवाली की छुट्टी का असली फायदा किस फिल्म को मिला और दोनों फिल्मों ने पहले दिन कुल कितनी कमाई की.
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म 'थम्मा' ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'थम्मा' ने पहले दिन ₹24 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. दिवाली की छुट्टी का पूरा फायदा लेते हुए, फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.50% रही. इसमें सबसे ज्यादा भीड़ शाम (42.91%) और दोपहर (39.81%) के शो में देखी गई.'थम्मा' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दर्ज की है और यह साफ है कि दिवाली के मौके पर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला.
दूसरी तरफ, हर्षवर्धन राणे और सोनम बावेजा अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने की दीवानगी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. फिल्म 'एक दीवाने की दीवानगी' ने पहले दिन ₹8.50 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 'थम्मा' से ज्यादा, 39.51% रही. इसमें भी शाम (47.16%) और दोपहर (46.34%) के शो में अच्छी भीड़ दर्ज हुई. भले ही ऑक्यूपेंसी ज्यादा रही हो, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की. यह कहा जा सकता है कि इसे दिवाली की छुट्टी का कुछ खास बंपर फायदा नहीं मिल पाया.
'थम्मा' की कास्ट: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दकी भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में हैं.
'एक दीवाने की दीवानगी' की कास्ट: इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बावेजा के साथ शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन, राजेश खेड़ा और शैलेश कोरडे भी खास भूमिकाओं में हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.