Advertisement

मांग में सिंदूर लगाए करण कुंद्रा के साथ दिखीं Tejasswi Prakash, लोग बोले- चुपके से कर ली शादी?

Tejasswi Prakash और Karan Kundra का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं.

Latest News
मांग में सिंदूर लगाए करण कुंद्रा के साथ दिखीं Tejasswi Prakash, लोग बोले- चुपके से कर ली शादी?

Tejasswi Prakash, Karan Kundra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं. इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाएं बटोर रही हैं. वो पपराजी के सामने अकसर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) संग पोज देती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में तेजस्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए करण कुंद्रा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आ रही हैं कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या दोनों शादी कर ली है और ये गुपचुप शादी आखिर हुई कब?

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, हाल ही में करण कुंद्रा और और तेजस्वी प्रकाश को पपराजी ने साथ में स्पॉट किया है इस दौरान तेजस्वी ग्रीन रंग की खूबसूरत साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बालों को खोल रखा है. इसके साथ ही वो मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए दिखाई दे रही हैं. वहीं, इस दौरान करण ने खाकी रंग का स्टाइलिश सूट पहन रखा है. उन्होंने इसके साथ उन्होंने व्हाइट रंग की शर्ट पहनी हुई है. यहां देखें वायरल हो रहा तेजस्वी और करण का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- चाचा ने कंफर्म कर दी Ranbir- Alia की शादी की डेट, बहू के स्वागत को नीतू कपूर ने की ये तैयारियां

ये भी पढ़ें- Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड और एक्स- हसबैंड संग की पार्टी, साथ में दिखीं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद

क्या है असलियत

करण और तेजस्वी का ये वीडियो देखकर कई फैंस पूछते दिखाई दे रहे हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है? इस वीडियो पर मिल रही फैंस की प्रतिक्रियाओं को देखें तो हर कोई तेजस्वी का ये लुक देखकर हैरान है. हालांकि, करण और तेजस्वी में से किसी ने भी शादी की अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि असल में ये तेजस्वी का टीवी शो लुक था. वो शो के शूट से सीधे करण से मिलने पहुंची थीं और फैंस इसे देखकर कंफ्यूज हो गए.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement