Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Munmun Dutta ने गिरफ्तारी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, पुलिस ने घंटों तक की थी पूछताछ

Munmun Dutta ने अपनी गिरफ्तारी की खबरों सरासर गलत बताया है. उन्होंने पुलिस की पूछताछ को लेकर भी खुलकर बात की है.

Latest News
Munmun Dutta ने गिरफ्तारी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, पुलिस ने घंटों तक की थी पूछताछ

मुनमुन दत्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'बबीता जी' (Babita Ji) के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बीते काफी दिनों से एक विवाद को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं. मामला जुड़ा है मुनमुन के एक आपत्तिजनक शब्द को लेकर जिसकी वजह से एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. कुछ दिनों पहले ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अब जाकर एक्ट्रेस ने गिरफ्तारी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

झूठी हैं गिरफ्तारी की खबरें

मुनमुन दत्ता ने खुद को लेकर फैल रही अफवाहों पर कहा- 'मेरी गिरफ्तारी को लेकर जितनी भी बातें आ रही हैं, वो सभी अफवाहें हैं. मैं इसपर सफाई देते हुए कहना चाहती हूं कि मुझे पुलिस स्टेशन सिर्फ बातचीत करने और पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मैं गिरफ्तार नहीं हुई थी. शुक्रवार को मुझे कोर्ट से अंतरिम जमानत का लेटर आ गया था, जबकि पूछताछ के लिए मैं बाद में गई'. मुनमुन ने बॉलीवुड बबल से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें झूठी अफवाहों के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Aditya Pancholi ने होटल में बुलाकर पीटा- गालियां दीं, मशहूर निर्देशक ने लगाए गंभीर आरोप 

ये भी पढ़ें- एकता कपूर को पता था Naagin 6 पर 'गालियां पड़ेंगी', कोरोना काल से यूं किया है कनेक्ट

पुलिस पूछताछ पर बोलीं एक्ट्रेस

मुनमुन दत्ता ने बताया कि 'हांसी पुलिस स्टेशन के ऑफिशियल्स ने मेरे से करीब ढाई घंटा बातचीत की और सभी जरूरी प्वॉइंट्स लिखे. पुलिस काफी अच्छी रही. उनका बर्ताब काफी सहज रहा. मैं पुलिस के साथ को-ऑपरेट कर रही हूं और आगे भी करूंगी'. बता दें कि पिछले साल एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तामल किया था. मुनमुन का कहना था कि उन्हें उस जातिवादी शब्द का मतलब नहीं पता था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस कम्यूनिटी से माफी मांगी थी. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement